Connect with us

Hi, what are you looking for?

Media Job

एनडीटीवी में प्रोमो टीम के लिए वैकेंसी, डिमांड पढ़कर सीवी भेजिए!

नई दिल्ली। मीडिया संस्थान NDTV ने अपनी प्रोमो टीम के लिए अनुभवी प्रोफेशनल्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्थान ने Promo Producer और Promo Compositor/Motion Graphics Artist के पदों पर भर्ती निकाली है।

Promo Producer के लिए 5 से 10 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार को मजबूत अंग्रेजी स्क्रिप्टिंग और कॉपीराइटिंग, प्रोमो की कॉन्सेप्चुअलाइजिंग और एग्जीक्यूशन, शूट और डायरेक्शन के साथ एंड-टू-एंड प्रोमो प्रोडक्शन की समझ होनी चाहिए। टीवी/ब्रॉडकास्ट प्रोमो और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव भी अपेक्षित है।

वहीं Promo Compositor/Motion Graphics Artist पद के लिए भी 5 से 10 वर्ष का अनुभव जरूरी है। उम्मीदवार को After Effects, Cinema 4D/3ds Max, Compositing & VFX, Motion Design & Animation के साथ ब्रॉडकास्ट ग्राफिक्स और प्रोमो पैकेजिंग की जानकारी होनी चाहिए। AI Tools और AI Creative Workflow की समझ को भी वरीयता दी गई है।

NDTV ने ऐसे क्रिएटिव प्रोफेशनल्स से आवेदन मांगे हैं, जिनमें मजबूत डिजाइन और विजुअल स्टोरीटेलिंग के साथ तेज और डिटेल-ओरिएंटेड तरीके से काम करने की क्षमता हो। NDTV इससे पहले भी प्रोमो प्रोडक्शन, एडिटिंग, मोशन ग्राफिक्स और 3D डिजाइन से जुड़े पदों पर भर्ती कर चुका है।

इच्छुक उम्मीदवार अपना CV और वर्क सैंपल/पोर्टफोलियो इस ईमेल पर भेज सकते हैं: [email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन