Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

रिपब्लिक भारत से अमृता गर्ग की नई पारी, इंडिया टुडे से पुष्य मित्र के बारे में अपडेट

न्यूज एंकर अमृता गर्ग ने रिपब्लिक भारत के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस नए सफर की जानकारी साझा की। अमृता ने तस्वीरों के साथ लिखा, “Safar khoobsurat hai Manzil se bhi… The journey continues with new blessed beginnings.”

पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ी-लिखी अमृता गर्ग इससे पहले न्यूज नेशन के साथ काम कर चुकी हैं। अब उन्होंने रिपब्लिक भारत का रुख किया है। अपने पोस्ट में उन्होंने नए सफर को लेकर उत्साह और आभार भी जताया है।


पुष्य मित्र का फेसबुक पोस्ट-

अपडेट…

मैं 29 मई, 2026 से इंडिया टुडे के साथ नहीं हूं। 1 दिसंबर 2021 से शुरू हुआ इंडिया टुडे हिंदी के साथ बिहार रिपोर्टर का मेरा सफ़र साढ़े चार साल बाद खत्म हो गया। सफर शानदार रहा, मगर हर सफर कहीं न कहीं खत्म होता है।

इंडिया टुडे से पहले भी स्वतंत्र पत्रकार था, अब फिर से स्वतंत्र पत्रकार हूं। बिहार क्रोनिकल के जरिए आप लोगों के बीच खबरें रख रहा हूं। साथ ही जो संस्थान रिपोर्ट चाहते हैं, उनके लिए फ्रीलांस करता हूं। आगे का सफर कैसा हो उसकी राह तलाश रहा हूं। कहीं बाहर से अधिक खुद अपने भीतर।

यह बताना जरूरी था, क्योंकि इंडिया टुडे के साथ इतने लंबे अरसे तक होने की वजह से कई लोग इसी वजह से फोन करते, फिर उन्हें मैं अपनी स्थिति बताता। इसलिए आज सार्वजिनक तौर पर यह बता रहा हूं। हर किसी को अलग अलग बताने से बेहतर यह लगा। आप सबों का आभार

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन