Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

बीबीसी हिन्दी और कलेक्टिव न्यूज़रूम में फिर लगी त्यागपत्रों की झड़ी!

Woman hangs a 'Collective Newsroom' sign over a red 'BBC INDIA' panel on a beige brick wall, indicating a media collaboration or branding event.

बीबीसी हिन्दी और कलेक्टिव न्यूज़रूम में त्यागपत्रों की झड़ी लग चुकी है और बीबीसी लंदन स्थित कार्यालय ने इस बाबत अपने रीजनल डायरेक्टर टिम आवफ़र्ड को दो सप्ताह के लिए दिल्ली भेज रखा है जिससे इस पर लगाम लगाई जा सके।

बीबीसी वर्ल्ड सेवा की सबसे अग्रणी और बड़ी बीबीसी न्यूज़ हिन्दी के संपादक नितिन श्रीवास्तव से लम्बे मनमुटाव के चलते हरियाणा से आने वाले और एबीपी न्यूज़ में पहले काम कर चुके प्रवीण कुमार ने कुछ दिन पहले रात को अपनी शिफ्ट ख़त्म करी और मध्यरात्रि टीम ग्रुप में अपना त्यागपत्र भेज दिया और अपना लैपटॉप आदि सब छोड़ कर चले गए।

प्रवीण कुमार भी क्लेक्टिव न्यूज़रूम की एक वरिष्ठ महिला वीडियो संपादक के राज्य से आते हैं और उनके बीबीसी छोड़ने की वजह बीबीसी हिन्दी संपादक और इन महिला संपादक के बीच का कलह भी बताया जा रहा है।

दूसरा बड़ा त्यागपत्र प्लानिंग टीम के दीपक कुमार का है जिन्होंने प्लानिंग इनपुट प्रमुख सरोज सिंह से मतभेद और लम्बी मेल-प्रक्रिया के बाद सीएनआर- बीबीसी छोड़ने का निर्णय ले लिया और मैनेजमेंट और अपनी टीम को बता दिया है।

बीबीसी हिन्दी संपादक और प्लानिंग संपादक सरोज के बीच भी मतभेद इस स्तर तक पहुंच चुके हैं कि दो सप्ताह पहले सीएनआर डायरेक्टर्स संजय मजूमदार और मुकेश शर्मा को बीच-बचाव करना पड़ा क्योंकि नितिन श्रीवास्तव प्लानिंग टीम में हिन्दी की बड़ी भागीदारी की मांग कर रहे हैं और सीएनआर बोर्ड ने उनकी इन मांगो पर अंकुश लगा दिया है।

कुछ सूत्रों ने नाम न लेने की शर्त पर ये भी बताया कि हिन्दी संपादक से सीएनआर में किसी और पद के लिए बातचीत जारी है परन्तु अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

एक पत्रकार द्वारा भड़ास4मीडिया को भेजे गए इनपुट पर आधारित

संबंधित खबरें…

BBC इंडिया की कंटेंट पार्टनर कलेक्टिव न्यूजरूम में इस्तीफों की झड़ी! आखिर अंदर चल क्या रहा है?

भड़ास में खबर छपने के बाद बीबीसी इंडिया से इकबाल का इस्तीफा वापस; ये पाँच बड़े अपडेट पढ़िए!

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन