Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

गांव-गांव पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा, यूपी में 11,350 डिजिटल लाइब्रेरियों को मिली तकनीकी सौगात!

Promotional banner for a digital literacy program in Hindi, showing an open book with a growing tree on a sunny countryside background and three men on either side (no identification).

जन्माष्टमी पर लखनऊ से कंप्यूटर व डिजिटल उपकरणों की आपूर्ति का शुभारंभ सितंबर अंत तक सभी चयनित लाइब्रेरियों को तकनीकी रूप से सुसज्जित करने का लक्ष्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और तकनीक की पहुंच को मजबूत करने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेश की 11,350 डिजिटल लाइब्रेरियों के लिए कंप्यूटर एवं अन्य आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की आपूर्ति का शुभारंभ लखनऊ से किया गया। प्रथम चरण में विभिन्न जनपदों और विकासखंडों के लिए उपकरणों से लदे वाहनों को रवाना किया गया।

हर डिजिटल लाइब्रेरी में आधुनिक तकनीक की सुविधा

प्रत्येक डिजिटल लाइब्रेरी में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर, प्रिंटर, वेबकैम, एलईडी टेलीविजन तथा वाई-फाई और इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए नेटवर्किंग स्विच उपलब्ध कराया जा रहा है। उपकरणों की आपूर्ति के साथ ही उनकी स्थापना एवं संचालन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

प्रथम चरण में अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मिर्जापुर, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, महाराजगंज, मऊ, मेरठ और वाराणसी के चयनित विकासखंडों की डिजिटल लाइब्रेरियों के लिए उपकरण रवाना किए गए हैं।

विद्यार्थियों और युवाओं को गांव में ही मिलेंगे डिजिटल संसाधन

इस पहल का सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों, युवाओं और आम नागरिकों को मिलेगा। डिजिटल लाइब्रेरियों में कंप्यूटर एवं अन्य उपकरणों की स्थापना के बाद स्थानीय स्तर पर अध्ययन सामग्री, डिजिटल शिक्षण संसाधनों और ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध हो सकेगी।

डिजिटल लाइब्रेरियों के लिए फर्नीचर और पुस्तकों की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है। अब तकनीकी उपकरणों की स्थापना के बाद ये केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और डिजिटल ज्ञान के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उपयोगी साबित होंगे।

सितंबर अंत तक पूरा होगा स्थापना का लक्ष्य

पंचायती राज विभाग ने प्रदेश की सभी चयनित डिजिटल लाइब्रेरियों में कंप्यूटर एवं संबंधित उपकरणों की आपूर्ति और स्थापना का कार्य सितंबर माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को आधुनिक तकनीक और ज्ञान के संसाधनों से जोड़ने में मदद मिलेगी।

यह पहल ग्रामीण उत्तर प्रदेश में शिक्षा, तकनीक और डिजिटल सुविधाओं को स्थानीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

तैयारियों की तस्वीरें देखिए…

Man in a green shirt bends down to arrange boxes of electronics inside a blue cargo truck.
Group of workers in a dim warehouse moving and stacking large brown cardboard boxes on pallets and aisles.
Two men stand at the back of a white truck trailer, tapping a latch as they work, with Hindi text and a yellow license plate visible on the doors, motorcycles nearby.
White delivery truck parked in a gated compound, with a large rusty cargo box on top and a yellow Indian license plate UP32SN8803 (UP region). A red sign with Hindi text is visible on the windshield.
Rows of HP Laser MFP 1188nw printer boxes stacked in a warehouse.

लखनऊ के अखबारों में डिजिटल लाइब्रेरी की कवरेज देखिए…

Hindi newspaper article about villagers gaining access to a digital library; image shows a white van and a warehouse with stacked boxes
Hindi newspaper clipping with headline on digital literacy in 11 districts; illustration shows an open book with a growing tree and digital icons.
Front page of Amur Ujala newspaper showing 'Lucknow city' and date 07-09-2026 with the paper's logo on the left and a large Hindi headline about digital knowledge and e-libraries for villages and youth.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन