Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

कवि, आलोचक अशोक वाजपेयी को श्रीकांत वर्मा शिखर सम्मान!

ओम थानवी-

कवि, आलोचक और संस्कृतिकर्मी अशोक वाजपेयी को राही मासूम रज़ा साहित्य सम्मान के बाद श्रीकांत वर्मा शिखर सम्मान। वाजपेयीजी को हार्दिक बधाई!

श्रीकांत वर्मा और श्रीमती वीणा वर्मा द्वारा छोड़ी गई संपत्ति से स्थापित न्यास का प्रथम शिखर सम्मान दिल्ली के मावलंकर सभागार (कॉन्स्टिटूशन क्लब) में 18 सितम्बर को प्रदान किया जाएगा।

Black-and-white sketch portrait of a smiling older man wearing glasses.
Poster commemorating Shri Kant Varma's 95th birth anniversary with a portrait of a smiling man in glasses, floral accents, and Hindi event details.

ग्यारह साल पहले इसी मावलंकर सभागार में समानधर्मा बुद्धिजीवियों को साथ लेकर वाजपेयीजी ने अलोकतांत्रिकता के विरुद्ध “प्रतिरोध” का सिलसिला छेड़ा था। बाद में प्रतिरोध की तीन हज़ार साल की भारतीय परंपरा वाले विपुल साहित्य का चयन कर India Dissents (स्पीकिंग टाइगर) पुस्तक संपादित की।

प्रसंगवश, अगले माह (3 अक्तूबर) ही वे स्वतंत्रता-समता-न्याय-बन्धुता के संवैधानिक मूल्यों के हक़ में लेखकों-कलाकारों-बुद्धिजीवियों की सम्मिलित आवाज़ का अभियान ‘’हम भारत के लोग’’ शुरू करने जा रहे हैं।

18 सितम्बर के आयोजन में मुख्य अतिथि कवि अरुण कमल होंगे और अध्यक्षता कलाकार परमजीत सिंह करेंगे। ममता कालिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल और विनोद भारद्वाज वक्तव्य देंगे। सुधा रघुरामन श्रीकांत वर्मा के काव्य की सांगीतिक प्रस्तुति देंगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन