Connect with us

Hi, what are you looking for?

वेब-सिनेमा

सिद्धार्थ वरदराजन और मार्सेला तुराती को EL MUNDO का अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार

नई दिल्ली। भारत के वरिष्ठ पत्रकार और Siddharth Varadarajan तथा मैक्सिको की चर्चित खोजी पत्रकार मार्सेला तुराती को स्पेन के प्रमुख अखबार EL MUNDO के 24वें अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार के लिए चुना गया है। वरदराजन को प्रेस की स्वतंत्रता और तुराती को उत्कृष्ट पत्रकारिता कार्य की श्रेणी में सम्मानित किया जाएगा। दोनों को पुरस्कार फरवरी 2027 में दिए जाएंगे।

EL MUNDO के मुताबिक दोनों पत्रकारों ने स्वतंत्र मीडिया और निर्भीक पत्रकारिता के जरिए राजनीतिक और आपराधिक दबावों का सामना किया है। पुरस्कार की घोषणा करते हुए जूरी ने कहा कि यह सम्मान ऐसे साहसी पत्रकारिता कार्य को मान्यता देता है, जिसकी जरूरत उस समय और बढ़ जाती है जब पत्रकारों पर दबाव हो। जूरी ने दोनों पत्रकारों की प्रेस की आजादी और लोकतंत्र के लिए लड़ाई को महत्वपूर्ण बताया है।

सिद्धार्थ वरदराजन को प्रेस की स्वतंत्रता के लिए सम्मान

सिद्धार्थ वरदराजन भारत में स्वतंत्र पत्रकारिता के प्रमुख चेहरों में गिने जाते हैं। वह The Wire के संस्थापक संपादक हैं। इससे पहले वह The Hindu के संपादक रह चुके हैं। उन्होंने 2015 में The Hindu छोड़कर स्वतंत्र डिजिटल मीडिया संस्थान The Wire की स्थापना की थी।

EL MUNDO के निदेशक जोआक्विन मानस ने वरदराजन के सम्मान को भारत में स्वतंत्र पत्रकारिता की परंपरा की पहचान बताया। उन्होंने कहा कि वरदराजन ने सत्ता के दुरुपयोग पर सवाल उठाते हुए मुकदमों, पुलिस जांच और विभिन्न तरह के दबावों का सामना किया है। उनके मुताबिक लोकतंत्र की मजबूती इस बात पर भी निर्भर करती है कि सत्ता को असहज करने वाले पत्रकार अपना काम जारी रख सकें।

मार्सेला तुराती को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए सम्मान

मैक्सिको की पत्रकार मार्सेला तुराती को अपराध, नशीली दवाओं से जुड़ी हिंसा, मानवाधिकारों के उल्लंघन और लापता लोगों के मामलों की लंबी पड़ताल के लिए जाना जाता है। वह Periodistas de a Pie और Quinto Elemento Lab की सह-संस्थापक हैं। उनकी चर्चित किताबों में Fuego Cruzado और San Fernando: Última Parada शामिल हैं।

EL MUNDO ने तुराती के काम को मैक्सिको में साहसी पत्रकारिता का उदाहरण बताया है। उनके पत्रकारिता कार्य के कारण उन्हें सरकारी निगरानी का भी सामना करना पड़ा। पुरस्कार जूरी के मुताबिक उन्होंने ऐसे माहौल में काम किया जहां पत्रकारिता करना बेहद जोखिम भरा है और दूसरे पत्रकारों के लिए भी सहयोग का नेटवर्क तैयार किया।

EL MUNDO के ये अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता पुरस्कार 2002 में शुरू किए गए थे। पुरस्कारों के तहत इस साल दोनों विजेताओं को 20-20 हजार यूरो और कलाकार मार्टिन चिरिनो की बनाई स्मृति प्रतिमा दी जाएगी।

इस घोषणा के बाद The Wire ने भी इसे स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए महत्वपूर्ण सम्मान बताया है। वरदराजन ने कहा कि यह पुरस्कार भारत में The Wire और स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए एक वास्तविक प्रोत्साहन होगा।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन