Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

नेटवर्क18 में मिहिर भट्ट चीफ कंटेंट ऑफिसर बने, गणेश अय्यर की भी बदली जिम्मेदारी

नई दिल्ली। Network18 Media & Investments Limited ने अपनी मार्केटिंग और ब्रांडेड कंटेंट टीम में बड़ा बदलाव किया है। मिहिर भट्ट अप्रैल में Network18 से जुड़े थे और News18 Studio के Chief Content Officer के तौर पर काम कर रहे थे। अब उन्हें ब्रांडेड कंटेंट से जुड़ी व्यापक जिम्मेदारी दी गई है। वह News18 Studio, EBN और ILC के ब्रांडेड कंटेंट कारोबार की कमान संभालेंगे।

मिहिर भट्ट को बड़े ब्रांडेड आईपी और नए रेवेन्यू मॉडल तैयार करने का अनुभव है। Network18 के इस बदलाव को मार्केटिंग, कंटेंट और ब्रांडेड कंटेंट कारोबार को एक साथ मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

वहीं, कंपनी ने गणेश अय्यर को चीफ मार्केटिंग ऑफिसर (CMO) बनाया है, जबकि मिहिर भट्ट की जिम्मेदारी बढ़ाते हुए उन्हें Chief Content Officer – Branded Content नियुक्त किया गया है।

गणेश अय्यर इससे पहले Network18 में Chief Brand Officer की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नई भूमिका में वह कंपनी के स्तर पर मार्केटिंग, ब्रांडेड कंटेंट और आईपी (IP) से जुड़े कामों का नेतृत्व करेंगे। उनकी जिम्मेदारी News18, Firstpost, Moneycontrol, Network18 Connected और Creator18 समेत अलग-अलग ब्रांड और बिजनेस क्लस्टर्स में होगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन