Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

दुनिया की दिग्गज IT कंपनी ओरेकल से हटाए गये 25 सौ कर्मचारियों में से एक की पत्नी का दर्द पढ़िए!

मिथिलेश धर दुबे-

‘मेरे पत‍ि कंपनी की तरक्‍की के ल‍िए द‍िन-रात काम करते थे। द‍िवाली-होली जैसे त्‍योहारों पर भी उन्‍हें काम करना पड़ा। मेरी सर्जरी के समय भी उन्‍होंने काम क‍िया। कंपनी को अपने जीवन के 12 महत्‍वर्पूण साल द‍िए। द‍िन-रात काम क‍िया। उन्‍हें 20 साल से ज्‍यादा का अनुभव है। वे कपंनी के सबसे बेहतर कर्मचार‍ियों और परफॉमर्र में से एक रहे। मैंने उनके जैसा मेहनती इंसान नहीं देखा, बावजूद इसके कंपनी ने उन्‍हें महज एक मेल भेजकर तत्‍काल नौकरी से न‍िकाल द‍िया और उन्‍हें यह तब पता चला जब वे अपने स‍िस्‍टम में लॉग इन नहीं कर पाये।’

ये पोस्‍ट दुन‍िया की द‍िग्‍गज आईटी कंपनी ओरेकल के कर्मचारी रहे सौरभ साहू की पत्‍नी पूजा साहू ने लिंक्डइन पर ल‍िखा जो इस समय चर्चा का व‍िषय बना हुआ है। दरअसल ओरेकल ने एक बार फ‍िर छंटनी की है। सुबह 4 बजे कंपनी ने अपने एप से सब को लॉगआउट कर द‍िया। 5 बजे गेट से इंट्री बंद हुई और 6 बजे 2500 कर्मचारी को तत्‍काल प्रभाव से हटाने का मेल भेजा गया। कंपनी इससे पहले भी 21 हजार लोगों को बाहर चुकी है।


मेरे पति सौरभ ने आज अपनी नौकरी खो दी।

Person in a hoodie sits at a desk with multiple monitors and a laptop, coding in a home office with purple ambient lighting on the walls.

Oracle में 12 साल काम करने के बाद उन्हें अपने सिस्टम में लॉगिन करके यह खबर तक नहीं मिल सकी।

मैंने कभी किसी व्यक्ति को अपने काम के प्रति इतना मेहनती और समर्पित नहीं देखा।

कुछ उदाहरण:

  • जब मैं अपनी सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती थी, तब भी वह अस्पताल से काम करते रहे।
  • हम न्यू मैक्सिको में छुट्टियां मना रहे थे और जब मैं गाड़ी चला रही थी, तब भी वह काम के लिए फोन पर उपलब्ध थे।
  • वह होली, दिवाली, राखी और दूसरे त्योहारों के साथ-साथ जन्मदिन, सालगिरह और सप्ताहांत में भी काम करते रहे।
  • कुछ हफ्ते पहले हमने एक कुत्ता गोद लिया। वह रात 3 बजे तक काम करने के साथ उसकी देखभाल भी करते रहे, यहां तक कि उनकी तबीयत खराब हो गई।

आप कभी नहीं देख सकते थे कि उन्होंने अपने काम में कितना खून-पसीना बहाया या वह कितने दबाव में थे, क्योंकि वह हमेशा मुस्कुराते रहते थे और आसपास के हर व्यक्ति की मदद के लिए तैयार रहते थे। सिर्फ मैं ही नहीं, बल्कि हमारे दोस्तों में से किसी ने भी उन्हें कभी अपनी परेशानी की शिकायत करते नहीं देखा।

वह करीब 2 दशक से आईटी इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और उन्हें ‘बेस्ट कर्मचारी पुरस्कार’ भी मिल चुका है।

अगर आपको नौकरी के किसी अवसर की जानकारी हो तो कृपया उन्हें रेफर करें। आपको सिर्फ एक बेहतरीन टीम सदस्य ही नहीं, बल्कि जिंदगी भर के लिए एक दोस्त मिलेगा।

यह पोस्ट उन सभी लोगों के लिए है जो अपने परिवार के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं, खासकर वीजा को लेकर अनिश्चितता के बीच भी हर दिन अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करते हैं।

LinkedIn post by Pooja Sahu about her husband Sourabh losing his job after 12 years at Oracle, noting his dedication and impact.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन