Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

एनडीटीवी में बतौर एग्जीक्यूटिव एडिटर (स्पोर्ट्स) गौरव गाला की एंट्री

Head-and-shoulders portrait of a man in a light blue blazer in front of a NETV logo backdrop.

नई दिल्ली। एनडीटीवी ने स्पोर्ट्स मीडिया में करीब 25 साल का अनुभव रखने वाले गौरव गाला को नेटवर्क का एग्जीक्यूटिव एडिटर- स्पोर्ट्स नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ एनडीटीवी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर अपनी स्पोर्ट्स कवरेज को विस्तार देने और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

गौरव गाला को स्पोर्ट्स मीडिया में एडिटोरियल लीडरशिप, लाइव और नॉन-लाइव स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग, स्टूडियो प्रोग्रामिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, प्रोडक्शन, एंकरिंग, लाइव कमेंट्री, फैन एंगेजमेंट और स्पॉन्सरशिप इंटीग्रेशन जैसे क्षेत्रों में लंबा अनुभव है। उन्होंने अलग-अलग टीमों की अगुवाई भी की है।

उनके करियर में फुटबॉल, क्रिकेट, ओलंपिक और कई बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की कवरेज शामिल रही है। लाइव स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग के साथ-साथ स्पोर्ट्स स्टोरीटेलिंग में भी उन्होंने काम किया है।

गाला इससे पहले भारत के कई प्रमुख टेलीविजन नेटवर्क और स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर वरिष्ठ संपादकीय और प्रोग्रामिंग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। एनडीटीवी में नई जिम्मेदारी के तहत वह नेटवर्क की स्पोर्ट्स कवरेज और कंटेंट को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन