इंदौर- एलओपी राहुल गांधी का इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में राहुल के साथ मंच पर पुलकित नामक मिमिक्री आर्टिस्ट ने मोदीजी की नकल की। बता दें कि पुलकित तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने मोदी के गले पड़़ने वाली स्टाइल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। 24 घंटे में ही इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी। बाद में मोदी सरकार ने इसे हर एक मंच से हटवा दिया था। ताज्जुब की बात ये है कि यह वीडियो एएनआई अपने एक्स हैंडल से चला रहा है।

सौरभ यादव-
डिस्क्लेमर – ये पोस्ट उन संवेदनशील लोगों के लिए है जिन्हें राहुल गांधी के मंच पर पुलकित का मिमिक्री करना ज्यादा अच्छा नहीं लगा और उन्हें लगता है कि इससे गलत संदेश गया है। ये पोस्ट उन अंधे हो चुके लोगों के लिए कतई नहीं है जिन्हें इसमें पीएम की मां का अपमान दिखा।
हो सकता है कल अगर मैं इंदौर में हुए छात्रों के गूंज कार्यक्रम में मौजूद नहीं होता तो सोशल मीडिया देखकर लगता कि राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडियन पुलकित का आना और पीएम की मिमिक्री करना गलत संदेश दे गया…लेकिन मैं वहां मौजूद था वहां बच्चों ने इस पर खूब तालियां बजाईं।
दरअसल बच्चों ने पूरे कार्यक्रम में हर चीज को उसी तरह लिया जिसलिए वो किया गया था। जैसे पुलकित की मिमिक्री पर तालियां बजाईं, अंबानी-अडानी जैसे लोगों के सिस्टम पर कब्जे पर नारे लगाए और आखिर में जब दिल्ली में बिल्डिंग के नीचे दबकर जान देने वाले इंदौर के अर्पित का परिवार मंच पर आया तो इमोशनल हो गए…उस दौरान कई बच्चों की आंखों में आंसू थे।
कई लोग कह रहे हैं कि राहुल गांधी को ये नहीं करना चाहिए इससे वोट नहीं मिलेंगे।
इस पर मुझे कहना है कि ये सही बात है कि राहुल गांधी को बीजेपी के स्तर पर नहीं जाना चाहिए वो कभी जा भी नहीं सकते लेकिन बीजेपी जो कर रही है नरेंद्र मोदी अपनी रैली में हर बार एम्बुलेंस को रास्ता देने या बुजुर्ग महिला को कुर्सी देने का नाटक करते हैं उसपर व्यंग्य करने में क्या दिक्कत है
और चुनाव जीतने के लिए माहौल बनाने के लिए इस तरह की चीजें भी जरूरी हैं और नई पीढ़ी बहुत समझदार है ये सामने वाले इंसान की इंटेशन पर ध्यान देती है नैरेटिव पर नहीं।
इसका उदाहरण है कि राहुल गांधी भी Gen Z के लिए काम कर रहे हैं और बड़े साहब भी रील बना रहे हैं लेकिन बच्चे समझ रहे हैं कि कौन सही में हमसे जुड़ना चाह रहा है और कौन नाटक कर रहा है।
आप लोग विश्वास कीजिए कल इंदौर में ऐसा माहौल था इतने बच्चे आए थे कि हर तरफ वही दिख रहे थे और राहुल गांधी ना केवल बच्चों में आत्मविश्वास भर गए हैं बल्कि इंदौर में कांग्रेस को जिंदा कर गए हैं।
गोविल साहब मुद्दा बिना जाने ही tweet कर दिया! PM की स्वर्गीय माँ से इस video का कोई link नहीं है!
वैसे भी ये प्रोग्राम uncripted होता है – comedian है!
PM साहब की नक़ल कर रहा है! आपकी पार्टी हनुमान जी का कभी पतंग बनाकर कभी नचाकर अपमान करती है!
भगवान श्री राम के मंदिर में चंदा चोरी पे आप खामोश रहे जबकि राम को राम से उमीदें थी।
-अभिनव मैथ्स
मां को लेकर मोदी का ऑरिजिनल वीडियो भी देखें…


