Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

काव्या कलानिधि मारन को सन टीवी नेटवर्क में फिर मिली डायरेक्टर की कुर्सी!

Young woman in a white shirt with hands pressed together in a prayer-like gesture, smiling at an event.

सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड की 41वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में काव्या कलानिधि मारन को दोबारा कंपनी के बोर्ड में डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। रोटेशन के आधार पर रिटायर हो रही काव्या मारन की पुनर्नियुक्ति के प्रस्ताव को शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी। प्रस्ताव के पक्ष में 99.9032 फीसदी वोट पड़े, जबकि 0.0968 फीसदी वोट इसके विरोध में रहे।

कंपनी की AGM 18 सितंबर 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और अन्य ऑडियो-विजुअल माध्यमों के जरिए हुई। बैठक की अध्यक्षता कंपनी के चेयरमैन कलानिथि मारन ने की। 21 सितंबर को जमा की गई स्क्रूटिनाइजर रिपोर्ट में AGM में हुए मतदान के नतीजे जारी किए गए।

काव्या मारन की पुनर्नियुक्ति के प्रस्ताव के खिलाफ कुल 3,59,691 वोट पड़े। रिपोर्ट के मुताबिक इनमें मुख्य रूप से पब्लिक इंस्टीट्यूशनल निवेशकों के वोट शामिल थे। हालांकि कुल मतदान में प्रस्ताव को भारी बहुमत मिला और यह मंजूर हो गया।

AGM में शेयरधारकों ने वित्त वर्ष 2025-26 के ऑडिट किए गए वित्तीय खातों को भी मंजूरी दी। इसके अलावा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पहले दिए गए अंतरिम डिविडेंड को अंतिम डिविडेंड के रूप में मंजूरी मिली। वित्त वर्ष 2026-27 के कॉस्ट ऑडिटर के पारिश्रमिक की पुष्टि करने वाले प्रस्ताव को भी शेयरधारकों ने मंजूर कर दिया।

AGM के लिए 15 से 17 सितंबर 2026 तक रिमोट ई-वोटिंग की सुविधा उपलब्ध थी। कुल चार प्रस्तावों पर मतदान हुआ और सभी प्रस्ताव पास हो गए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन