Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

द पायनियर में फर्जी इंटरव्यू छपने पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के VC ने इस्तीफा दिया!

Front page of The Pioneer with the headline 'Universities prepare students for industry' and a group photo of diverse students at the bottom left.

रणविजय सिंह-

गजब ही हो गया

BJP के सांसद हैं – सतनाम सिंह संधू, जो ‘चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी’ चलाते हैं. वही यूनिवर्सिटी जो हमेशा विवादों में रहती है.

अब यहां के VC विकास राय भटनागर ने इस्तीफा दे दिया है. वो भी इसलिए क्योंकि बिना उनकी मर्जी के उनका इंटरव्यू छपवा दिया गया.

9 सितंबर को The Pioneer अखबार में बड़ा सा इंटरव्यू छापा गया, जो पूरी तरह से फर्जी था.

VC विकास राय भटनागर ने इसपर आपत्ति जताई, यूनिवर्सिटी के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए और इस्तीफा दे दिया.

उन्होंने लिखा – “किसी संस्थान की विश्वसनीयता सिर्फ़ लोगों की नजर में आने से नहीं, बल्कि ईमानदारी, एकेडमिक एक्सीलेंस और स्टूडेंट्स की मापी जा सकने वाली सफलता से बनती है.

चूँकि यह घटना गवर्नेंस की ऐसी सोच को दिखाती है जो मेरे मूल्यों और लीडरशिप के सिद्धांतों से बिल्कुल मेल नहीं खाती, इसलिए मैंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से औपचारिक रूप से अलग होने का फ़ैसला किया है.”

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 3 साल में 4 वाइस चांसलर इस्तीफा दे चुके हैं – सोचने वाली बात है… ऐसा क्यों?

इस बार वाला मामला तो साफ बताता है कि कैसी भयंकर धांधली चल रही है. मतलब VC तक इसका शिकार हो रहे हैं और इस्तीफा दे रहे हैं.

LinkedIn post by Dr. Vikas Rai...agar denying Pioneer interview claims; three red X icons accompany the denials.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन