Connect with us

Hi, what are you looking for?

सियासत

अनिल बलूनी को मीडिया संयोजक पद से हटाया गया!

Press release from Bharatiya Janata Party Central Office announcing appointments: Co-ordinator Shri Anil Baluni (Communications) and Convenor Shri Ashish Usha Agrawal (Media), with office stamp and signature dated 23.09.2026.

अभिषेक उपाध्याय-

अनिल बलूनी के पर कतरे गए? मीडिया संयोजक के पद से हटाया गया। उनकी जगह उनके अधीनस्थ रहे आशीष उषा अग्रवाल को दी गई नए मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी।

अनिल बलूनी को कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट का कोआर्डिनेटर बनाया गया। पार्टी सूत्रों के मुताबिक ये मीडिया के ‘मार्गदर्शक मंडल’ सरीखा पद है, जिस पर होते हुए उन्हें बीजेपी कैंटीन से मंगवाई कॉफी और समोसे के साथ दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के दर्शन पर मनन व चिंतन का पर्याप्त समय मिलेगा।

हालाँकि उनके पर अचानक नहीं कतरे गए हैं। ये उसी दिन स्पष्ट हो गया था जब संजय मयूख को हटाकर उनकी जगह 3 नए मीडिया सह संयोजक लाए गए थे।

Two-section Hindi table listing media coordinators and co-coordinators with names and their districts/locations. First section labeled 'मीडिया संयोजक' with one entry; second section labeled 'मीडिया सह संयोजक' with three entries showing names and cities such as Delhi and Madhya Pradesh.

इन नए मीडिया सह संयोजकों में एक बात ‘कॉमन’ थी और वो ये कि ये इनमें से एक भी अनिल बलूनी की च्वाइस नहीं था। अनिल बलूनी उस ‘संकेत’ को समय रहते समझ नहीं सके और नतीजे में खुद एक ‘सांकेतिक’ पद पर पहुंच गए।

पर ऐसा क्यूं हुआ? आखिर अनिल बलूनी के arrogance का वो कौन सा लेवल था, जिसने पार्टी के कम्यूनिकेशन की पूरी लंबाई को ही बौना कर दिया, इस पर फिर कभी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन