Connect with us

Hi, what are you looking for?

Media Job

नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) में संपादकीय सहयोगियों की वैकेंसी!

नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया (NBT) ने एडिटोरियल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर अलग-अलग भारतीय भाषाओं के लिए नियुक्तियां की जाएंगी। संबंधित भाषा की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

एडिटोरियल असिस्टेंट के लिए तेलुगु, कन्नड़, ओड़िया, गुजराती, मलयालम, बोडो, डोगरी, कश्मीरी, कोंकणी, मणिपुरी, मैथिली, नेपाली, संस्कृत, सिंधी, संथाली और पंजाबी भाषाओं में एक-एक पद रखा गया है।

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित भाषा में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही किसी प्रकाशन संस्थान के संपादकीय विभाग में कम से कम एक वर्ष काम करने का अनुभव जरूरी है। उम्मीदवार को अनुवाद, कॉपी एडिटिंग और प्रूफरीडिंग का ज्ञान होना चाहिए। अच्छी लिखित और मौखिक संवाद क्षमता भी आवश्यक है।

इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्ती से संबंधित पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और अन्य जानकारी के लिए नेशनल बुक ट्रस्ट, इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

पूरी जानकारी और आवेदन के लिए इस लिंक पर जाएं- भड़ासJobs

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन