Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

हटाना था ज्ञानेश कुमार को, हटाया गया गुल्लू (अमीश देवगन)! देखें वीडियो

Man in a blue suit and glasses sits on a stage chair, holding a microphone and notes, speaking at a media event with a colorful backdrop.

कहते हैं न, कभी-कभी निशाना कोई और होता है और गोली किसी और को लग जाती है। News18 India में भी कुछ ऐसा ही हुआ लगता है। हटाना था ज्ञानेश को, लेकिन हटाया गया ‘गुल्लू’ को। वही गुल्लू, यानी अमीश देवगन, जिनके नाम और अंदाज को लेकर चैनल की बहसों पर सोशल मीडिया में तरह-तरह के तंज कसे जाते रहे हैं।

करीब एक दशक तक Network18 से जुड़े रहे अमीश देवगन अब News18 India से विदा हो चुके हैं। आज 24 सितंबर को उनका चर्चित प्राइम टाइम शो ‘आर-पार’ News18 India पर आखिरी बार प्रसारित होगा। इसके साथ ही Network18 के साथ उनकी लंबी पारी औपचारिक तौर पर खत्म हो जाएगी। अमीश ने खुद अपने आखिरी शो में दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह Network18, TV18 और News18 में उनका आखिरी दिन है।

भड़ास4मीडिया ने अगस्त में ही अमीश देवगन के Network18 से अलग होने की खबर प्रकाशित की थी। उस वक्त सवाल उठाया गया था कि क्या उन्हें वास्तव में चैनल से हटाया गया या फिर इस्तीफे की कहानी सामने आई। भड़ास ने उनके जाने के पीछे अलग-अलग चर्चाओं और अटकलों का भी जिक्र किया था।

अब अमीश की विदाई हो चुकी है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वह Times Network में नई पारी शुरू कर सकते हैं। हालांकि उनकी नई भूमिका को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

अमीश देवगन ने 2016 में Network18 ज्वाइन किया था। उस समय वह IBN7, जो बाद में News18 India बना, में Executive Editor और एंकर के तौर पर आए थे। बाद में वह चैनल के मैनेजिंग एडिटर की भूमिका में भी रहे। उनका ‘आर-पार’ शो लंबे समय तक चैनल के प्रमुख प्राइम टाइम कार्यक्रमों में शामिल रहा।

लेकिन अमीश की पहचान सिर्फ एक एंकर की नहीं रही। उनके शो और उनकी बहसों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार समर्थन और आलोचना दोनों दिखाई देती रही। भड़ास की भाषा में कहें तो ‘गुल्लू’ के मुर्गे लड़ते रहे, गालियां भी सुननी पड़ीं और तालियां भी मिलीं। अब वही ‘गुल्लू’ News18 के स्टूडियो से बाहर है।

दिलचस्प बात यह है कि जिस चेहरे ने करीब दस साल तक News18 के प्राइम टाइम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, उसका आखिरी शो भी उसी अंदाज में नहीं बल्कि विदाई के भाव के साथ होगा। अमीश ने अपने अंतिम प्रसारण में दर्शकों के प्रति आभार जताया और कहा कि उनके प्यार और सम्मान के बिना वह यहां तक नहीं पहुंच सकते थे।

अब सवाल सिर्फ इतना है कि News18 से अमीश की विदाई के बाद चैनल की प्राइम टाइम तस्वीर कितनी बदलती है और अमीश की अगली पारी किस रूप में सामने आती है। फिलहाल इतना तय है कि आज ‘आर-पार’ के साथ News18 India में अमीश देवगन का एक लंबा अध्याय बंद हो रहा है।


हटाना था ज्ञानेश को हटाया गया गुल्लू. गुल्लू मुर्गा लड़ाता था. मुर्गा इसे गाली भी देते थे.
-आशुतोष पांडेय

Related News…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन