Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

यशोभूमि के संपादक श्रीनारायण तिवारी को मिला ‘आज का कर्मवीर अवार्ड 2026’

Three men on a stage exchanging a golden horse trophy at an award ceremony, with a dark backdrop featuring a pink horse design.

मुंबई। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘यशोभूमि’ के संपादक श्री श्रीनारायण तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और निर्भीक खोजी पत्रकारिता के लिए ‘आज का कर्मवीर अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें मीडिया (प्रिंट) श्रेणी में प्रदान किया गया। गोरेगांव पूर्व स्थित द वास्तीन में आयोजित भव्य समारोह में उद्योग और राजनीति जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने भी समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

श्रीनारायण तिवारी पिछले 41 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने वर्ष 1984 में जौनपुर के शाहगंज से प्रकाशित साप्ताहिक ‘वादरायण’ से पत्रकारिता की शुरुआत की। वर्ष 1988 में मुंबई से प्रकाशित राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘जनसत्ता’ में स्टाफ रिपोर्टर के रूप में जुड़े। वर्ष 2003 में ‘लोकमत समाचार’ के ब्यूरो प्रमुख बने और बाद में पूरे लोकमत समूह के विशेष संवाददाता के रूप में जिम्मेदारी संभाली।

इसके बाद उन्होंने ‘दबंग दुनिया’, ‘एब्सल्यूट इंडिया’, ‘पूर्ण विराम’ और ‘जागरूक टाइम्स’ जैसे समाचार पत्रों में स्थानीय संपादक, संपादक और कार्यकारी संपादक के रूप में अपनी पहचान बनाई। वर्तमान में वह ‘यशोभूमि’ के संपादक हैं।

तिवारी को निर्भीक और खोजी पत्रकारिता के लिए कई सम्मान मिल चुके हैं। रेलवे में कथित भ्रष्टाचार को लगातार 15 दिनों तक प्रमुखता से उठाकर प्रभावी अनुवर्ती खबरें प्रकाशित करने के लिए उन्हें ‘गजानन आर्य साहसिक व खोजी पत्रकारिता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया था।

महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग में भ्रष्टाचार से जुड़े मामले को उन्होंने हिंदी, मराठी और अंग्रेजी—तीनों भाषाओं के ‘लोकमत’ समूह के समाचार पत्रों में लगातार उठाया। इस अभियान के दौरान उन्हें कथित रूप से प्रलोभन और धमकियों का सामना भी करना पड़ा, लेकिन उन्होंने पत्रकारिता से पीछे हटने के बजाय अपना अभियान जारी रखा।

श्रीनारायण तिवारी की धारदार संपादकीय शैली और खोजी लेखन ने उन्हें पत्रकारिता जगत में अलग पहचान दिलाई है। उनके नेतृत्व में ‘यशोभूमि’ ने ‘नया तेवर, नया कलेवर’ के साथ अपनी पहचान मजबूत की है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन