Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

पूर्व पत्रकार और लखनऊ की शान न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय सुप्रीम कोर्ट में नए जज होंगे!

गोलेश स्वामी-

लखनऊ की शान न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय सुप्रीम कोर्ट में नए जज होंगे। अभी वे दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। इससे पहले वे मुंबई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के सीनियर जज रह चुके हैं।

Smiling man with white hair and mustache, in a dark suit and white shirt, seated in a black office chair.
जस्टिस डीके उपाध्याय जी

लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि स्नातक जस्टिस उपाध्याय ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की। लेकिन फिर उन्होंने अपने पिता के करियर वकालत को अपनाया। इसकी शुरुआत उन्होंने हाईकोर्ट के मशहूर सीनियर वकील कालिया जी के सानिध्य से की।

इसके बाद वे यूपी में भाजपा-बसपा की मिली-जुली सरकार में चीफ स्टैंडिंग काउंसिल (सीएससी) बने। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

खास बात यह है कि जस्टिस उपाध्याय बहुत ही शानदार इंसान हैं। वे विद्वान होने के साथ-साथ मृदुभाषी और सरल स्वभाव के हैं। अंहकार उनको छू नहीं सका है।

सोने में सुहागा वाली बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस विक्रम नाथ भी यूपी के हैं। दोनों शख्सियतों बहुत बहुत बधाई और जस्टिस उपाध्याय को भविष्य में सुप्रीम कोर्ट का चीफ जस्टिस बनने की शुभकामनाएं।

देखें आदेश…

Official page with India's emblem and the heading 'STATEMENT', listing three Chief Justices and their respective high courts.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन