पुष्प रंजन-
फिर भी, सिडनी स्वीनी का न्यूड होना फेमिनिज़्म का अंत नहीं है। क्या नारीवाद का मतलब निर्वस्त्र होकर ब्रेस्ट दिखाना है?
इसबार इस कैंपेन के लिए सिडनी स्वीनी की अपनी बॉडी को इंस्टा पर ‘रिवील’ किया है। बोल्ड, बावली और बवाली है यह फेमिनिस्ट! सिडनी स्वीनी को जानते हैं आप? वह एक अमेरिकी अभिनेत्री हैं, जो ‘यूफोरिया’ और ‘द व्हाइट लोटस’ में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं, जिन्होंने ‘पावर ऑफ वुमेन इवेंट’ में ब्रा-लेस पारदर्शी क्रिस्टल गाउन पहनकर गर्दा-गर्दा कर दिया है।
सिडनी स्वीनी का फ़िगर हमेशा से शानदार रहा है। रेड कार्पेट पर अपने टोन्ड एब्स दिखाने से लेकर छतों पर टॉपलेस पोज़ देने तक, इस एक्ट्रेस के पास सालों से कई सेक्सी लुक्स रहे हैं। लेकिन, क्या फेमिनिज़्म ( नारीवाद) का मतलब निर्वस्त्र होकर ब्रेस्ट दिखाना है? बहस इसपर हो रही है.
सिडनी स्वीनी ने कोई पहली बार यह बोल्ड स्टेप नहीं लिया है.
एक बायोपिक में क्रिस्टी मार्टिन का किरदार निभाते हुए, स्वीनी ने जून 2025 में बताया कि मैंने इस रोल के लिए 30 पाउंड से ज़्यादा वज़न बढ़ाया था। मेरे ब्रेस्ट बड़े हो गए थे। और मेरे बट भी बहुत बड़े हो गए थे। यह अजीब था! मैं सोच रही थी, ‘ओ…, माय गॉड।'” मैंने जल्दी ही अपनी नई बॉडी को अपना लिया और मुझे यह पसंद आया कि मैं खुद को कितना “मज़बूत” महसूस कर रही थी।
जनवरी 2022 में भी लॉस एंजिलिस में ‘यूफोरिया’ सीज़न 2 के फोटोकॉल में “मियू मियू क्रॉप टॉप” और ‘लो-वेस्टेड स्कर्ट’ पहने हुए स्वीनी ने अपने एब्स (कटि प्रदेश) दिखाए। मार्च 2022 और मई 2023 न्यूयॉर्क शहर में ‘रियलिटी’ के प्रीमियर पर, स्वीनी स्ट्रैपलेस ड्रेस में हॉट, सॉल्टी और सेक्सी लग रही थीं, जिसमें उनके एब्स और लेग्स पर सी-थ्रू कटआउट्स थे। दिसंबर 2024 में लैवेंडर बिकिनी वाली तस्वीरें वायरल होने और बॉडी-शेमिंग कमेंट्स का सामना करने के बाद, स्वीनी ने एक रूफटॉप पर टॉपलेस पोज़ दिया और बेझिझक अपना टोन्ड फ़िगर दिखाया।
अगस्त 2025 में आहूत टोरंटो इंटरनेशनल फ़िल्म फ़ेस्टिवल में ‘क्रिस्टी’ के प्रीमियर के लिए स्वीनी ने हल्के गुलाबी रंग का साटन गाउन चुना, जिसकी कमर पर ड्रेपरी (कपड़े की सिलवटें) बनी हुई थीं। मार्टिन, जिनका किरदार उन्होंने बायोपिक में निभाया है, भी उस खास रात मौजूद थीं। स्टेज पर स्वीनी ने कहा, “क्रिस्टी, आप सच में कमाल की हैं और मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूँ। मैं रो पड़ूँगी! ओह माय गॉड, आप बहुत प्रेरणादायक हैं।”
“सी थ्रू” की नकल बहुत जल्द भारत में होगी। बस थोड़ा सा इंतज़ार कीजिये!
पवन करण की एक कविता है, “स्तन”
इच्छा होती तब वह धँसा लेता उनके बीच अपना सिर
और जब भरा हुआ होता तो उनमें छुपा लेता अपना मुँह
कर देता उन्हें अपने आँसुओं से तर
वह उससे कहता तुम यूँ ही बैठी रहो सामने
मैं इन्हें जी भर के देखना चाहता हूँ
और तब तक उन पर अपनी आँखें गड़ाए रहता
जब तक वह उठकर भाग नहीं जाती सामने से
या लजाकर अपने हाथों में छुपा नहीं लेती उन्हें
अंतरंग क्षणों में उन दोनों को
हाथों में थामकर वह उससे कहता
ये दोनों तुम्हारे पास अमानत हैं मेरी
मेरी ख़ुशियाँ, इन्हें सँभालकर रखना
वह उन दोनों को कभी शहद के छत्ते
तो कभी दशहरी आम की जोड़ी कहता
उनके बारे में उसकी बातें सुन-सुनकर बौराई
वह भी जब कभी खड़ी होकर आगे आईने के
इन्हें देखती अपलक तो झूम उठती
वह कई दफ़े सोचती इन दोनों को एक साथ
उसके मुँह में भर दे और मूँद ले अपनी आँखें


