Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

कैंसर से लड़ रहे संवेदनशील पत्रकार प्रकाश कुमार को मदद की जरूरत!

अमीश राय-

मेरा जिगरी यार, IIMC का स्कॉलर, एक संवेदनशील पत्रकार प्रकाश Prakash Kumar Badal कैंसर से जूझ रहा है. मेरी दोस्त और उसकी पत्नी रश्मि ने अबतक इस लड़ाई को उसके संग अकेले लड़ा है पर अब दोस्तों और समाज की सामूहिक ताकत की जरूरत है. क्योंकि 2025 में प्रकाश को जो रेयर कैंसर का पता चला वो अब उसके लिवर तक फैल चुका है. कीमोथेरेपी और रेडिएशन के बावजूद कैंसर तेजी से बढ़ रहा है.

Smiling man in an orange shirt adjusts a headband while carrying a woven basket of branches along a stone wall.

डॉक्टरों का कहना है कि प्रकाश के कैंसर में एक ऐसा रेयर जीन म्यूटेशन है जिसे अब तक लाइलाज माना जाता था. पर उम्मीद की किरण ये आई है कि अमेरिका में इसे टारगेट करने वाली दुनिया की पहली जीवनरक्षक दवा को हाल में ही मंजूरी मिल गई है.

डॉक्टरों का कहना है कि प्रकाश को बचाने के लिए अब यही एकमात्र रास्ता बचा है. इस दवा को अमेरिका से मंगाना होगा इसलिए इसके पूरे इलाज का खर्च करीब 3 करोड़ रुपये आ रहा है. प्रकाश और रश्मि पिछले एक साल में अपनी सारी जमा-पूंजी लगा चुके हैं. इतनी बड़ी रकम अकेले जुटाना उनके लिए नामुमकिन है. प्रकाश हमेशा मुश्किल से मुश्किल चढ़ाई पार करने का हौसला रखता है. आज उसे हमारे साथ की जरूरत है. आप सभी से हाथ जोड़कर अपील है कि इस इलाज के लिए जितनी संभव हो उतनी आर्थिक मदद करें.

नीचे लिंक पर जाकर प्रकाश को बचाने की इस मुहिम में अपना यथासंभव योगदान करें. इस पोस्ट को आगे शेयर करके प्रकाश को एक नया जीवन देने में हमारा साथ दें. समय बहुत कम है और आपका हर एक प्रयास प्रकाश की जिंदगी को बढ़ाने वाला साबित होगा.

फंड रेजिंग का लिंक, इसमें सारी जानकारी मौजूद है- प्रकाश बादल

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन