Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का 9वां स्थापना दिवस दो अक्टूबर को!

Seven men pose on marble steps in front of a white ornate temple entrance under a clear blue sky, each making a peace sign.

कम्पिल/फर्रूखाबाद। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन का 9वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 2 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को कम्पिल स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।

स्थापना दिवस समारोह में दिल्ली, नोएडा, जयपुर सहित विभिन्न स्थानों से वरिष्ठ पत्रकार एवं मीडिया जगत से जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। कार्यक्रम में पत्रकारिता एवं मीडिया के क्षेत्र में संगठन की भूमिका, पत्रकारों की एकजुटता तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कम्पिल स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा, मंच व्यवस्था, अतिथियों के स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया।

पदाधिकारियों ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने के लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। समारोह में संगठन के पदाधिकारी, सदस्य एवं पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

Poster announcing the 9th anniversary celebration of a regional Digital Media Association, featuring its circular logo and portraits, with event details: date Oct 2, 2026, Saturday, 11 AM, venue address and guest names listed.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन