Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

एनडीटीवी से कई स्ट्रिंगर्स को हटाए जाने की खबर, देखें स्क्रीनशॉट

NDTV से बड़ी संख्या में स्ट्रिंगर्स को बाहर किए जाने की खबर सामने आई है। NDTV के कुछ स्ट्रिंगर्स के मुताबिक, पहले उन्हें काम के बदले हर महीने करीब 15 से 20 हजार रुपये तक मिल जाते थे, लेकिन अब उनके नाम पर सिर्फ 1500 रुपये का मासिक बिल बन रहा है।

इस संबंध में एक व्हाट्सऐप ग्रुप में भी एक स्ट्रिंगर ने NDTV से विदाई का संदेश साझा किया है। संदेश में उन्होंने एक वरिष्ठ अधिकारी की कथित तानाशाही के चलते NDTV छोड़ने की बात कही है और सहयोग के लिए साथियों का आभार जताया है।

बताया जा रहा है कि NDTV में स्ट्रिंगर्स को लेकर यह बदलाव बड़े स्तर पर हुआ है। हालांकि, इस मामले में NDTV की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Screenshot of a WhatsApp chat with a header 'NDTV MPCG web Link a...', showing messages with emojis, a 'Today' divider, and a long Hindi message excerpt.

एक स्ट्रिंगर द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन