Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

टाइम्स ऑफ इंडिया डिजिटल में मेघना डेका बनीं नेशनल एडिटर!

Professional woman with dark hair in a black blazer, arms crossed, looking at the camera against a dark background.

नई दिल्ली: Times of India Digital ने मेघना डेका को National Editor और Head of Video Strategy नियुक्त किया है। अपनी नई भूमिका में वह मौजूदा वीडियो कंटेंट की रणनीति संभालने के साथ नए वीडियो प्रॉपर्टीज के विस्तार पर भी काम करेंगी।

मेघना डेका Times Axis, TOI Bharat और Defence HQ के YouTube चैनलों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगी। इसके अलावा वह एडिटोरियल और बिजनेस टीमों के साथ मिलकर नए फॉर्मेट, कंटेंट सीरीज और दर्शकों की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े काम करेंगी।

मेघना को ब्रॉडकास्ट पत्रकारिता का 22 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह Times Now में Editor-Output और प्राइम टाइम एंकर के तौर पर काम कर रही थीं। उन्होंने वहां Decoding Now with Meghna Deka और Setting the Agenda जैसे कार्यक्रमों की मेजबानी की।

Times Now में करीब आठ साल तक उन्होंने आउटपुट रणनीति का नेतृत्व किया। इससे पहले वह CNN-News18, India Today, NewsX और NDTV में भी संपादकीय और एंकरिंग से जुड़ी जिम्मेदारियां संभाल चुकी हैं।

Times of India Digital की Executive Editor – Video अदिति प्रसाद ने मेघना डेका की नियुक्ति पर कहा कि Defence HQ और Times Axis जैसे प्लेटफॉर्म पर केंद्रित वीडियो कंटेंट की मांग दिखाई दी है और मेघना की जिम्मेदारी इसे बड़े स्तर तक ले जाने की होगी।

मेघना डेका ने कहा कि न्यूज वीडियो का अगला दौर सिर्फ ज्यादा कंटेंट बनाने से नहीं, बल्कि ऐसे फॉर्मेट तैयार करने से तय होगा, जिनकी अपनी अलग पहचान हो और दर्शक उन्हें बार-बार देखना चाहें।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन