Connect with us

Hi, what are you looking for?

छत्तीसगढ़

‘बस्तर उत्सव’ में बड़े घोटाले की खबर ‘दैनिक भास्कर’ ने ब्रेक की!

Front page of a Hindi newspaper with a bold Devanagari headline and a photo of a pink event stage beneath it.

अजय तिवारी-

किसी समय चावल घोटाले के लिए यश बटोर चुके छत्तीसगढ़ ने यह नया ‘कीर्तिमान’ बनाया है!! ठाकुर डॉ. रमन सिंह खाये आघाये व्यक्ति थे, उन्होंने गरीबों को चावल बाँटते समय यह चमत्कार किया था।

वर्तमान मुख्यमंत्री संघ के समर्पित कार्यकर्त्ता रहे हैं। संघ ‘वनवासियों’ को अपने आदर्श ‘हिन्दू राष्ट्र’ में महत्व देना चाहता है। इसीलिए 2024 में छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर में “बस्तर पाण्डुँग” शुरू किया। इस “बस्तर उत्सव” में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक छवि प्रस्तुत करने का लक्ष्य है।

चावल घोटाले का रहस्योद्घाटन रायपुर ‘जनसत्ता’ के सम्पादक और हिंदी के कवि अनिल विभाकर ने किया था, जोखिम उठाकर! “बस्तर उत्सव” शुरू हुए अभी दो साल हुए हैं और तीसरे साल एक बड़ा घोटाला सामने आ गया और कृपा-कोप के विषम वतावरण में पत्रकारिता की चुनौती स्वीकार करते हुए ‘दैनिक भास्कर’ ने यह चौका देने वाला समाचार निकाल दिया!

लगता है, भ्रष्टाचार हमारी राष्ट्रीय संस्कृति बन गयी है। पेपर लीक से लेकर आयोजनों तक कोई मामला घोटाले के बिना सम्भव नहीं होता! हम शिक्षा में पिछड़ रहे हैं, अभिव्यक्ति की आजादी में पिछड़ रहे हैं, महिलाओं की सुरक्षा में पिछड़ रहे हैं, अमीर गरीब का फर्क कम करने में पिछड़ रहे हैं, शोध में पिछड़ रहे हैं, विज्ञान में पिछड़ रहे हैं। किसी क्षेत्र में अगर कीर्तिमान बना रहे हैं तो वह घोटाले हैं!

हम साहित्यकार जनता की परिस्थितियों से संवेदित होते हैं और एक शिक्षक रहने के नाते युवाओं की दशा से प्रभावित होते हैं। अभिव्यक्ति हमारा उत्तरदायित्व है। इसलिए कभी कभी जब वँचितों को अन्याय या धोखे का शिकार बनाया जाता है तो हमें बोलना पड़ता है। हमारे पुरखे वाल्मीकि ही यह कर्तव्य सौंप गये थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन