Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

नवभारत टाइम्स में काम कर चुके डॉ. अंकुश त्रिपाठी भी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बनाये गए!

Two men exchange a small container indoors, both smiling at the camera.

रणविजय सिंह-

यूनिवर्सिटी के दिनों के साथी और नवभारत टाइम्स में साथ काम कर चुके डॉ. अंकुश त्रिपाठी को प्रदेश प्रवक्ता की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

अंकुश की प्रतिभा, संवाद कौशल, सहज व्यक्तित्व और अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से रखने की कला हमेशा से उनकी खास पहचान रही है। विश्वास है कि वह अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ निभाते हुए नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे।

इस नई पारी के लिए ढेरों शुभकामनाएं, अंकुश!


यूपी बीजेपी के मीडिया प्रवक्ताओं और पैनलिस्टों की संख्या पिछली बार से दोगुनी हो चुकी है। वजह ये है कि जहां जहां से सिफारिश आई है, सबको ‘एडजस्ट’ कर लिया गया है।

चुनावी साल है, सो किसी को नाराज़ नहीं करना है। मेरिट किस बात की? मेरिट का क्या करना है? जिस विभाग के प्रभारी की ही मेरिट सिर्फ इतनी है कि उनके सिर पर ‘कृष्णगोपाल’ आशीर्वाद है और हथेली में ‘विनोद’ प्रसाद है, वहां मेरिट क्या है? शूद्रक के संस्कृत नाटक ‘मृच्छकटिकम’ में वर्णित मिट्टी का खिलौना है?

-अभिषेक उपाध्याय

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन