Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

नेटवर्क18 से विकास सिंह की नई पारी, एबीपी नेटवर्क से जुड़े पंकज राय!

विकास सिंह ने Network18 Media & Investments Limited के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। वह कंपनी की ऑटोमोबाइल मैगजीन और मीडिया ब्रांड OVERDRIVE की टीम से जुड़े हैं।

विकास सिंह ने सोशल मीडिया पर नई जिम्मेदारी की जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह इस नई शुरुआत को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने टीम के साथ सीखने, आगे बढ़ने, नई चुनौतियों को स्वीकार करने और अपना योगदान देने की उम्मीद जताई।


पंकज राय ने एबीपी नेटवर्क (ABP Network) में नई पारी शुरू की है। वह यहां रेवेन्यू हेड-डिजिटल (Revenue Head – Digital) के पद पर जुड़े हैं।

पंकज राय को ब्रॉडकास्ट और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 18 साल से अधिक का अनुभव है। एबीपी नेटवर्क से पहले वह Huella में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट-एड सेल्स, इंडिया के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने 15 अक्टूबर 2026 को Huella से इस्तीफा दिया था। मार्च 2026 में उन्हें इस पद पर पदोन्नति मिली थी। वहां वह NEXad, NewsroomAI और AIgnite जैसे प्लेटफॉर्म्स के लिए देशभर में विज्ञापन बिक्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

पंकज राय इससे पहले Zee TV, Zee Cinema और Zee Bollywood जैसे चैनलों के लिए उत्तर और पूर्वी भारत में व्यावसायिक जिम्मेदारियां भी निभा चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन