Connect with us

Hi, what are you looking for?

टीवी

पीएम मोदी ने आजतक के प्रणय उपाध्याय से पूछा- अरे भाई, अमेरिका का चुनाव कवर करने नहीं गए?

इंडिया टुडे समूह के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने प्रणय उपाध्याय से पूछा- अमेरिका का चुनाव कवर करने नहीं गए? इजरायल का चुनाव कवर करने तो पहुंचे थे।

इंडिया टुडे समूह के पत्रकारों से बातचीत करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इंडिया टुडे समूह के पत्रकार प्रणय उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई एक छोटी-सी मुलाकात का किस्सा सोशल मीडिया पर साझा किया है। प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि वो अमेरिका का चुनाव कवर करने क्यों नहीं गए, जबकि इजरायल का चुनाव कवर करने तो पहुंचे थे। प्रणय उपाध्याय ने लिखा-

मौका था भारत किसान कॉन्फ्रेंस का और इंडिया टुडे समूह का हिस्सा होने के नाते सभी साथियों संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत का।

मगर औपचारिक तस्वीर के बाद प्रधानमंत्री करीब आकर रुकते हैं और मुखातिब होकर पूछते हैं, अरे भाई.. अमेरिका का चुनाव कवर करने नहीं गए? इजरायल का चुनाव कवर करने तो पहुंचे थे। मेरा जवाब था, सर कवर तो किया मगर अभी अमेरिका नहीं गए क्योंकि यह तो बस मिडटर्म था।

हंसी-ठहाकों के बीच यह केवल उनका एक सवाल नहीं था बल्कि संदेश था कि मैं आपकी खबर देखता भी हूं और रखता भी हूं। 😄🙏🏼

आजतक पर तेल अवीव से इजरायल चुनाव की रिपोर्टिंग करते प्रणय उपाध्याय
तेल अवीव से इजरायल चुनाव की रिपोर्टिंग करते प्रणय उपाध्याय

जब कॉन्फ्रेंस में आए राजस्थान के सम्मानित कृषिवीर किरोड़ीमल जी हों या देश के प्रधानमंत्री, आपकी खबरों और काम पर प्रतिक्रिया देते हैं, उसे सराहते हैं तो निरंतर बेहतर काम करने और विदेश की धरती से खबरों को भारतीय नजरिए से लाते रहने का उत्साह बढ़ता है।

धन्यवाद.. 🙏🏼

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास