Connect with us

Hi, what are you looking for?

प्रिंट

आज के अखबार : वोट चोरी के खुलासे के बावजूद सत्ता में बने रहने की कोशिश का सबसे बेशर्म, निकम्मा रूप

Hindi newspaper clipping quoting Rahul Gandhi, Shah, and Modi on women’s reservation; the headline says Modi cannot stop women from receiving justice. It also reports a proposal to increase women’s reservation to 50% of seats.

संजय कुमार सिंह

अमर उजाला, दैनिक भास्कर और नवोदय टाइम्स की ये तीन खबरें करीब तीन कॉलम में छपी हैं। अमर उजाला में चार लाइन की खबर तीन कॉलम में है, दैनिक भास्कर में तीन लाइन की तीन कॉलम में और नवोदय टाइम्स की थोड़ी ज्यादा लेकिन तीन ही कॉलम में है। भले स्क्रीन शॉट एक साइज का नहीं है। हो सकता है कॉलम भी एक साइज का न हो पर अभी वह सब मुद्दा नहीं है। तीन कॉलम में ताने गए शीर्षक देखिए और सरकार का प्रचार समझिए। अमित शाह ने तीन लाइन में जो कहा है उसका मकसद समझना मुश्किल नहीं है। अगर कोशिश कामयाब नहीं हुई तो राहुल गांधी पर ठीकड़ा फोड़ा जा सकेगा और अभी राहुल गांधी (असल में विपक्ष) इसका विरोध नहीं करें या न कर पाए। तथ्य यह है कि अभी सांसदों और विधायकों की जितनी सीटें हैं, उनपर जो खर्चा है उसका उचित फल देश को मिल रहा है? जिस आरक्षण की व्यवस्था संविधान में है उस पर अगर मगर करने वाले लोग महिला आरक्षण लागू करने जा रहे हैं ताकि अपना फायदा हो। यह सब तब जब लाखों सरकारी पद खाली हैं। इस सरकार ने नहीं भरे या इनसे भरे नहीं गए। आरक्षण और परिसीमन से जनप्रतिनिधियों की संख्या बढ़ जाएगी। खर्च बढ़ जाएगा। चुनाव तो कायदे से नहीं ही होते हैं लेकिन कोई न कोई चुना जाता है और भाजपा अपने लोगों का कल्याण करती रहेगी। देश का वही होगा जो होता रहा है।

सबको पता है कि मुखिया, सरपंच या ग्राम प्रधान के पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, लेकिन काम उनके पति करते हैं और ‘प्रधान पति’ या ‘सरपंच पति’ के रूप में जाने-पहचाने जाते हैं। ऐसे पतियों की प्रथा कहां है बताने की जरूरत नहीं है और इसका क्या लाभ हुआ है उसे समझना मुश्किल नहीं है। फिर भी घटिया राजनीति करते हुए महिला आरक्षण का लाभ लेना है, बदले में अपनी सत्ता सुरक्षित करनी है। भले देश का खर्च बढ़ जाए और कोई लाभ न हो। विपक्ष विरोध नहीं करेगा यह तो पता है लेकिन राहुल गांधी चुनाव जीतने की राजनीति नहीं करते हैं और विरोध कर सकते हैं इसलिए तीन लाइन की खबर का शीर्षक तीन कॉलम में है। वास्तविकता यह है कि विपक्ष ने कई बार महिला आरक्षण लागू करने के लिए कहा है पर वह नहीं होगा क्योंकि असली लाभ परिसीमन से है। प्रधान पति, सरपंच पति जब हैं तो महिला आरक्षण और परिसीमन से ऐसे पतियों की संख्या ही बढ़नी है और अब सांसद पति, विधायक पति भी मिलने लगें तो ताज्जुब नहीं होगा। हिन्दी पट्टी में तो यह होना ही है।

वोट चोरी ही नहीं, विपक्ष पर विदेशी सहायता लेने के आरोपों के जवाब में खुद पर विदेशी सहायता लेने का आरोप लगने, बात करने की चुनौती के बावजूद वार्ता से दूर रहने और बचने के लिए तमाम खोखले बहाने बनाने वाली सरकार सत्ता में बने रहने की अंतिम कोशिश कर रही है लेकिन खबर ऐसी नहीं है। हिन्दुओं की रक्षा करने के नाम पर सत्ता में आई सरकार ने ढेरों हिन्दुओं को परेशान किया है और उनका नुकसान करती रही है। लेकिन मीडिया को ऐसा गुलाम बनाया है और भ्रष्ट कर दिया है कि चुनाव की निष्पक्षता अभी तक मुद्दा नहीं है। जनहित के तमाम मुद्दों पर चर्चा से भागती, आरोपों, खुलासों से बेपरवाह भाजपा सरकार सत्ता में बने रहने की अपनी अंतिम कोशिश करने जा रही है। आज अखबारों में सरकार का पूरा समर्थन और प्रचार है। अनैतिकता, बेईमानी के आरोपों और चोरी पकड़ी जाने पर शर्म करने की सनातनी परंपरा को तिलांजली देकर सत्ता में बने रहने की कोशिश और घोषित इमरजेंसी के लिए कांग्रेस को कोसती आई भाजपा की अघोषित इमरजेंसी अभी तक मुद्दा नहीं है। आज नवोदय टाइम्स में छपी खबर के अनुसार अमित शाह ने कहा है, आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस आज संविधान की बात करती है। तथ्य यह है कि आपातकाल संविधान के प्रावधानों के तहत लगा था अभी जो हो रहा है उनमें कई संविधान की हत्या करने वाले हैं और इमरजेंसी घोषित नहीं है। उदाहरण देने की जरूरत नहीं है और चाहिए हो तो इसपर पूरी किताब है। इस सरकार ने तो किताबें लिखना, प्रकाशित करना भी मुश्किल कर रखा है और शिकार लोगों में पूर्व सेना प्रमुख भी हैं। संसद में झूठी जानकारी देने के उदाहरण भी हैं लेकिन वह सब मुद्दा ही नहीं है। ताज्जुब तो यह कि हवा पूरी निकल जाने के बावजूद गुब्बारा 56 ईंची का ही है।

ऐसे में पूर्व तड़ी पार गृहमंत्री ने कहा है, महिलाओं को 33% आरक्षण लागू करके रहेंगे। गोधरा कांड से मशहूर हुए और उसी की राजनीति से प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी ने कहा है, महिलाओं को न्याय दिलाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है। आप जानते हैं कि मोदी सरकार में बलात्कार, यौन शोषण की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं हुई है। जिन मामलों में सजा हो गई उनमें अपराधियों को राहत मिली है और हाल में खबर थी कि गोधरा के अभियुक्त को भी राहत मिल गई।  जहां तक नरेन्द्र मोदी के ‘ना खाउंगा ना खाने दूंगा’ का सवाल है, दुनिया जानती कि भ्रष्टाचार के कितने मामलों में कार्रवाई नहीं हुई और जिनमें हुई उनमें कितनों में आरोप साबित नहीं हुए। देश भर में शिक्षा स्वास्थ्य की हालत खराब है और जबरन थोपी गई आयुष्मान योजना जिनके लिए है वे अपने स्तर पर इसका लाभ प्राप्त ही नहीं कर सकते हैं। कितने ही उदाहरण हैं। आज दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार,  46 प्रतिशत सरकारी अस्पताल मानकों में फेल हैं। 70 प्रतिशत पद खाली हैं। 2047 का सपना दिखाया जा रहा है लेकिन जो आज पढ़ेंगे नहीं, जिनके स्वास्थ्य की चिन्ता सरकार को नहीं है वे सरकार के किस काम आएंगे? वोट देने के काम आ भी जाएं तो देश कैसा होगा? देश जैसा भी हो, मीडिया कम दोषी नहीं होगा। आज देखिए सरकार का प्रचार करने की कैसी बाजी लगी है या कौन दौड़ में नहीं है।  

1. अमर उजाला

  • महिला आरक्षण की तैयारी, परिसीमन के लिए संसद का विशेष सत्र 30 से
  • लोकसभा की बैठक 30 नवंबर को जबकि राज्यसभा की दो दिसंबर को होगी
  • महिला आरक्षण से जुड़ा है 131 वां संशोधन विधेयक
  • महिलाओं को आरक्षण जरूर मिलेगा, राहुल रोक नहीं सकते : शाह
  • कैबिनेट आज देगी विधेयकों को मंजूरी, मंत्री पद का मिला आश्वासन
  • कांग्रेस ने आज बुलाई बैठक : संसद सत्र की घोषणा होते ही कांग्रेस ने भी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने शुक्रवार शाम 4.30 बजे अपने संसदीय दल की बैठक बुलाई है।

2. दैनिक भास्कर

  • बड़ी तैयारी, आज कैबिनेट मीटिंग; कांग्रेस ने भी बैठक बुलाई
  • 30 से संसद सत्र; परिसीमन व महिला आरक्षण बिल संभव
  • चुनौती… दो तिहाई बहुमत के लिए एनडीए को 40 सांसद और जुटाने होंगे, ये आसान नहीं है
  • महिलाओं को न्याय दिलाने से कोई ताकत रोक नहीं सकती : मोदी
  • बिल पारित हुआ तो क्या होगा – 1) परिसीमन 2) महिला आरक्षण 3) एक देश एक चुनाव 4) न्यायिक संवैधानिक सुधार

3. नवोदय टाइम्स

  • सरकार ने बुलाया संसद सत्र निशाने पर परिसीमन बिल
  • 30 नवंबर को लोकसभा और दो दिसंबर को होगी राज्यसभा की बैठक
  • आज कैबिनेट की बैटक में विधेयक पर होगी चर्चा
  • महिलाओं को 33% आरक्षण लागू करके रहेंगे : शाह
  • 50% सीट बढ़ोतरी का नया फॉर्मूला
  • आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस आज संविधान की बात करती है।

अखबारों में नहीं है

भाजपा की रग-रग में संविधान के लिए कितनी नफ़रत भरी है – उसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है। सोचिए, आज संविधान दिवस के दिन जब सारा देश संविधान को नमन कर रहा है तब आज ही मोदी सरकार ने तीन दिन के विशेष संसद सत्र की घोषणा की। इस संसद सत्र में हमारे संविधान की धज्जियाँ उड़ाने और लोकतंत्र की हत्या करने का पूरा षड्यंत्र है। मोदी जी, आप जैसे कितने ही आए और चले गए – मेरे देश की एकता को कोई तोड़ नहीं सका।  आप एक थके, हारे वो बुज़ुर्ग हैं जो अपनी जाती हुई सत्ता को रोकने के लिए हर साज़िश करने पर आमादा हैं। पर देश के सामने आप बेनकाब हो चुके हैं, यह भूलियेगा मत। (सुप्रिया श्रीनेत, एक्स पर)

4. देशबन्धु

  • संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी
  • लोकसभा की 30 व राज्यसभा की 2 को बैठक
  • परिसीमन विधेयक तथा महिला आरक्षण विधेयक पारित कराने की कोशिश कर सकती है सरकार
  • औपचारिक रूप से सत्रावसान नहीं किया गया था।
  • विपक्ष की एकजुटता से विधेयक गिर गया था।

5. हिन्दुस्तान टाइम्स

  • संसद के विशेष सत्र से परिसीमन की चर्चा तेज
  • विपक्ष में उथल-पुथल के बाद एनडीए जादुई आंकड़े के और करीब पहुंच सकता है।

अखबार ने अपनी इस खबर के जरिए और इसके साथ दी गई जानकारियों से बताया है कि संसद में विधेयक पास होने का गणित क्या है। खबर के अनुसार विधेयक पास हुआ तो लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का रास्ता साफ हो जाएगा। खबर यह भी है कि तृणमूल के 20 सांसदों समेत दूसरे दलों के दलबदलुओं के मामले में फैसला नहीं किया गया है। हाल में, पैसे देकर सांसद या सांसद का समर्थन खरीदने का आरोप भी था। लीड के मुख्य शीर्षक के साथ खबर में जो सूचनाएं हैं वे इससे संबंधित भी हो सकती हैं।

6. टाइम्स ऑफ इंडिया

  • संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से; महिला आरक्षण एजंडा पर
  • एनडीए दो तिहाई बहुमत की उम्मीद में; सत्र 3 दिसंबर को समाप्त हो सकता है।

7. द हिन्दू

  • लोकसभा में अगले हफ्ते परिसीमन विधेयक पेश किए जाने की संभावना
  • केंद्र ने सोमवार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की घोषणा की है। दोनों सदनों के अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुए 100 दिन से अधिक हो चुके हैं। कांग्रेस का कहना है कि ‘ऑपरेशन लोटस’ के बाद सरकार इस विधेयक को पास कराने की कोशिश कर रही है।

8. दि इंडियन एक्सप्रेस

  • लोकसभा सत्र 30 नवंबर को शुरू होगा, राज्यसभा का दो दिसंबर को; आज कैबिनेट मीटिंग की संभावना
  • परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पास कराने के लिए अगले हफ्ते संसद का चार दिन का विशेष सत्र। सरकारी सूत्रों ने विधेयकों के लिए दो तिहाई समर्थन का दावा किया, टीएमसी, शिवसेना में विभाजन और द्रमुक के समर्थन की ओर इशारा
  • भाजपा के बहुमत के गणित के पीछे डीएमके और एनसीपी (एसपी) के समर्थन के संकेत।

इंडियन एक्सप्रेस के पास कैबिनेट मीटिंग की पक्की खबर नहीं है जबकि अमर उजाला ने लिखा है, संसद के विशेष सत्र के मद्देनजर केंद्र ने शुक्रवार दोपहर एक बजे प्रधानमंत्री कार्यालय सेवा तीर्थ में कैबिनेट की बैठक बुलाई है। इसमें परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े अन्य विधेयकों को मंजूरी दी जाएगी। कैबिनेट की बैठक में संसद सत्र के अन्य एजेंडे को भी मंजूरी दी जाएगी। जाहिर है, खबर सार्वजनिक है, फिर भी एक्सप्रेस ने अगर लिखा है कि बैठक संभवतः आज है तो इसका कोई कारण होगा और यह एक से ज्यादा हो सकता है। इसकी चर्चा तब करूंगा जब यह स्पष्ट लगेगा। दि एशियन एज और द टेलीग्राफ में आज यह खबर सिंगल कॉलम है। द टेलीग्राफ में बंगाल की राजनीति और खबरों को महत्व देना सामान्य है और इसलिए यहां इसे लीड न बनाना और सिंगल कॉलम में निपटा देने का कारण समझना मुश्किल नहीं है। हालांकि, इस खबर के साथ प्रधानमंत्री फोटो लगाना बताता है कि यह उनकी खास राजनीति का हिस्सा है।

दि एशियन एज की लीड अखिलेश यादव का चुनाव प्रचार है। आमतौर पर आज जब अखबारों ने संसद के विशेष सत्र और उसके मकसद पर खबरों को प्राथमिकता दी है तब दि एशियन एज में समाजवादी पार्टी को महत्व देने का मकसद समझना मुश्किल नहीं है। उत्तर प्रदेश में इस बार भाजपा की स्थिति अच्छी नहीं समझी जा रही है। एसआईआर और वोट चोरी से चुनाव जीतने की भाजपा आलाकमान की कोशिशों का विरोध मुख्यमंत्री कर चुके हैं और दुनिया जानती है कि वे भाजपा आलाकमान की मेहरबानी से नहीं, अपनी योग्यता और शक्ति से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हैं। ऐसे में भाजपा विरोधी अखिलेश का प्रचार करें और उनका साथ दें तो समझना मुश्किल नहीं है। हालांकि संसद सत्र पर अटकलों और 56 ईंची दावों को प्रचार देकर, भाजपा के विरोध की संभावना बढ़ाने से अच्छा है कि उसके विरोधी का समर्थन करके निष्पक्ष और स्वतंत्र दिखने की कोशिश की जाए। मुझे नहीं पता कि वास्तविकता क्या है लेकिन जो भी है वह सामान्य तो नहीं ही है।

मैं रोज चार हिन्दी और छह अंग्रेजी, कुल दस, कई बार इससे भी ज्यादा अख़बार देखकर उसकी खास बातें लिखता हूँ। अंग्रेजी की खबरों के खास अंशों का अनुवाद करता हूं। वह भी लिखता हूं जो अखबार नहीं लिखते या नहीं लिख सकते हैं। जो लिखता हूं उसमें बहुत कुछ याद से लिखा होता है। एआई का सहयोग होता है। कुछ अंग्रेजी अखबारों की खबरों का अनुवाद होता है। इसलिये भूल-चूक की आशंका है। कृपया कहीं उल्लेख करने या हवाला देने से पहले अपने स्तर पर पुष्टि कर लें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास