Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

क्या गुटखा किंग का पैसा लड़की की इज्जत पर भारी पड़ने वाला है…

मध्य प्रदेश के अखबार दबंग दुनिया के मालिक और गुटखा किंग के रूप में कुख्यात किशोर वाधवानी ने पैसे का खेल शुरू कर दिया है. सूत्रों का कहना है कि कई करोड़ रुपये फूंके जा रहे हैं. किसी भी तरह से केस को कमजोर करने और मामले को रफा-दफा कराने पर जोरशोर से काम शुरू हो गया है. गुटखा किंग और दबंग दुनिया अखबार के मालिक पर अपनी ही महिला कर्मचारी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप है. इस बाबत भोपाल के एक थाने में शिकायत दर्ज की गई है.
सूत्रों का कहना है कि मामला रफादफा करने के लिए गुटखा कारोबारी कल रात से आज तक चार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर चुका है. इसके गुर्गों का कहना है कि इसमें से एक बडा हिस्सा भोपाल के पुलिस अफसरों को दिया गया है. पीड़ित महिला को भी ढाई करोड रूपये नकद, एक फ्लैट और लक्जरी गाडी देने की बात कहकर नया आवेदन लिखवाया गया है. इसके लिए बाकायदा लिखा पढी की गई है.

इस लेनदेन का सीधा असर अखबार पर पड़ने वाला है और अखबार पर संकट के बादल हैं. सूत्रों का कहना है कि खुद किशोर वाधवानी आज यह कहकर अपने इंदौर व भोपाल के स्टाफ पर बरसते रहे कि तुम लोग अखबार के प्रभाव का उपयोग कर केस दर्ज होने से क्यों नही रुकवा पाए. इधर प्रकरण वापस लेने का आवेदन देने वाली महिला पर पुलिस अलग धाराओं मे प्रकरण दर्ज कर रही है. इससे उसकी परेशानी बढ़ सकती है. देखें वीडियो…



मूल खबर…

मध्य प्रदेश के इस अखबार मालिक ने अपनी ही महिला मीडियाकर्मी के साथ ये क्या कर दिया, देखें वीडियो

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन