Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

जो चैनल सबसे ज्यादा लोटता है, उसी के पत्रकार की मौत…

Vineet Kumar :  ये कम बड़ी बिडंबना है कि जी न्यूज देश का ऐसा चैनल है जो भाजपा, केन्द्र सहित भाजपा शासित राज्यों के आगे लोटता आया है, उसी चैनल का पत्रकार शिवम भट्ट हरियाणा में पत्रकारों पर हुए हमले और अफरातफरी के बीच मारे गए..

Vineet Kumar :  ये कम बड़ी बिडंबना है कि जी न्यूज देश का ऐसा चैनल है जो भाजपा, केन्द्र सहित भाजपा शासित राज्यों के आगे लोटता आया है, उसी चैनल का पत्रकार शिवम भट्ट हरियाणा में पत्रकारों पर हुए हमले और अफरातफरी के बीच मारे गए..

कहने को आप कह सकते हैं कि इस सड़क दुर्घटना का संबंध सीधे तौर पर हिसार की इस हमले की घटना और रामपाल की गिरफ्तारी के नाम पर ड्रामेबाजी से नहीं है लेकिन थोड़ा ठहरकर सोचें तो आप सहजता से समझ पाएंगे कि शिवम की मौत नहीं, एक तरह से हत्या हुई..हालातों के हाथों मारे गए शिवम. यहां एक बात बहुत स्पष्ट है कि चैनल के मालिक तो उपर-उपर मैनेज हो जाते हैं, बिजनेस डील के तहत मैनेज भी हो जाते हैं..जी न्यूज के मालिक डॉ. सुभाष चंन्द्रा तो बाकायदा रैलियों में शामिल होकर वोट मांगते हैं लेकिन सत्ता की क्रूपता का शिकार होता है फील्ड में लगा हुआ रिपोर्टर..शिवम की मौत जनतंत्र की हत्या के भीतर की हत्या है..

युवा मीडिया विश्लेषक विनीत कुमार के फेसबुक वॉल से.

मूल खबर…

जी न्यूज संवाददाता शिवम भट्ट की हरियाणा में सड़क हादसे में मौत

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन