Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

दिल्ली की मर्दानी पुलिस पर सरेआम हमला, मीडिया वालों को भी गालियां दी गई (देखें वीडियो)

Kumar Sauvir : गैंग्स ऑफ़ वासेपुर का एक मशहूर डॉयलाग है:- यह तुम से नहीं हो पायेगा बेटा। दिल्ली के कनाट प्लेस में कुछ ऐसा ही मामला हुआ जहाँ शराब में धुत्त दिल्ली के बड़े रसूखदार रईसजादों ने हंगामा किया। दिल्ली की मर्दानी पुलिस पर सरेआम हमला बोला, भद्दी गालियाँ दीं, जान से मारने और वर्दी उतार लेने की धमकी दीं। एक चैनेल के रिपोर्टर और विडियो कर्मी को भी गालियां दी गई।

Kumar Sauvir : गैंग्स ऑफ़ वासेपुर का एक मशहूर डॉयलाग है:- यह तुम से नहीं हो पायेगा बेटा। दिल्ली के कनाट प्लेस में कुछ ऐसा ही मामला हुआ जहाँ शराब में धुत्त दिल्ली के बड़े रसूखदार रईसजादों ने हंगामा किया। दिल्ली की मर्दानी पुलिस पर सरेआम हमला बोला, भद्दी गालियाँ दीं, जान से मारने और वर्दी उतार लेने की धमकी दीं। एक चैनेल के रिपोर्टर और विडियो कर्मी को भी गालियां दी गई।

आजकल यह मामला व्हाट्सअप पर धूम मच रहा है। जिसमें 4-5 नशेडी दंगा कर रहे हैं और करीब पौन दर्जन पुलिसकर्मी चूहे की तरह बचने की फिराक में हैं। हैरत की बात है कि मीडियाकर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं। ख़ैर, वहां अगर अभी कोई आम आदमी होता तो पुलिसवाले एकसाथ मिलकर उसका पिछवाड़ा लाल करके हवालात में भेज चुके होते। शर्म आती है कि अरविन्द केजरीवाल ने ऐसे ही पुलिसवालों को एक करोड़ रूपया देने का एलान कर रखा है। यकीन मानिए कि अगर एक करोड़ का वादा मेरे साथ हुआ होता तो :-कसम से, मैं तो इनमें से हर एक को हर कीमत पर हवालात तक पहुंचा देता। ना कर पाटा तो कम से कम इतना तो ईत्मिनान कर ही लेता कि मेरे परिवारीजनों को एक करोड़ का मुआवजा मिल जाए। वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

https://www.youtube.com/watch?v=Yav9VegCYCY

वरिष्ठ पत्रकार कुमार सौवीर के उपरोक्त फेसबुक स्टेटस पर आए कमेंट्स में से कुछ प्रमुख इस प्रकार हैं…

Shalabh Mani Tripathi : दिल्ली पुलिस शर्म करो, तुमसे ज़्यादा दिलेरी तो मीडिया ने दिखाई !!

Amit Sahgal : शर्मशार कर रहे है ऐसे लोगो के संस्कार । जो इनके माँ बाप द्वारा दिए गए फिर चाहे पुलिस हो या नशेड़ी । इनको तो चौराहे पर जूते मारने चाहिए।

Abhi Nov : फर्जिये चिल्लाते है सब कि यूपी मे बडे बडे रंगबाज़ है , लेकिन दिल्ली के रंगबाज़ो को तो देखिये कैसे पुलिस की साकी नाका कर रहे है , हमने तो भई ना देखी ये रंगबाज़ी यहाँ …… हमारे यहा तो पुलिस बानर की सी लाल कर देती है इत्ते मे तो …

Yogesh Yadav : आपने लिख तो दिया कि शर्म आती है केजरीवाल ने इन्हीं पुलिस वालों को एक करोड़ रुपया देने का एलान कर रखा है लेकिन सर इन्हीं पुलिस वालों के खिलाफ भीषण ठण्ड में केजरीवाल ने धरना दिया तो मीडिया को नौटंकी नज़र आई थी। खैर, ये तो अब मीडिया के साथ होना ही है। साहेब ने जो किया है उसका परिणाम तो सभी को भुगतना ही पड़ेगा। इसके बाद क्या हुआ, ये भी पता चल जाता तो मेहरबानी होती।।

Sandeep Verma : अब केजरीवाल नही, आपके भगवान् ही इस पुलिस के खेवनहार है ….. फस गये गुरु ..

Madan Tripathi : It is a old video, before BJP govt. came to power.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. yahwant singh

    November 30, 2014 at 12:41 pm

    guru mamu mt bnao is mene aaj se 2se3 mhine phlle dekh liya h.

    mant ahu new hoga uro k liye mgr mere liye ye bhut poorana smbhl k date ur time likhe khi aapki hhahahhahhhahhahhahha n ho jaye

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन