Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘खबरें अभी तक’ ने बदसुलूकी के बाद अपने संवाददाता से मुंह फेरा, देखें वीडियोज

Dish tv

यूपी के कुशीनगर में रेल मार्ग पर दर्जन भर से ज्यादा बच्चों के कट के मर जाने की घटना के बाद जिला प्रशासन ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करके स्कूलों में चलने वाले घटिया वाहन और फर्जी स्कूलों को बंद कर दिया. इसी रियल्टी चेक के दौरान ‘खबरें अभी तक’ के कुशीनगर सवांददाता संतोष गोंड कुशीनगर के कसया में स्थित स्कूल हेरिटेज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पहुंचे. वे यहां की स्थिति शूट कर रहे थे. इसकी खबर कवर करना उनके लिए महंगा पड़ गया.

‘खबरें अभी तक’ के सवांददाता ने जब स्कूल के बसों की कवरेज शुरू की तो स्कूल का सारा सच सामने आता देख स्कूल प्रबंधन ने रिपोर्टर संतोष गोंड के साथ बदसलूकी शुरू कर दी… इस स्कूल की असल हकीकत कैमरे में कैद होता देख गुस्से में स्टाफ ने रिपोर्टर का कैमरा छीनना चाहा पर रिपोर्टर ने कैमरा बचा लिया…

स्कूल के स्टाफ ने रिपोर्टर को कमरे में ले जा कर मारपीट की नीयत से कमरा भी बंद करने की कोशिश की पर असफल रहे.. फिलहाल इस मामले में रिपोर्टर ने जब अपने संस्थान को जानकारी दी तो चैनल ने जाने क्यों, रिपोर्टर से ही मुंह फेर लिया… चैनल ने अभी तक इस खबर को प्रमुखता से नहीं उठाया… खबर को तो इग्नोर किया ही, अपने पत्रकार के साथ बदसलूकी से संबंधित भी कोई खबर नहीं प्रसारित की….

देखिए वो वीडियोज जो रिपोर्टर संतोष गोंड ने शूट किया लेकिन उनके चैनल ने नहीं चलाया… ये वीडियोज अब भड़ास आप सभी तक पहुंचा रहा है…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन