Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

शराबी पत्रकारों ने ट्रक डाईवर को जमकर पीटा और कोतवाली में हंगामा काटा

घटना जनपद बुलन्दशहर की है जहां कुछ शराबी पत्रकारों ने एक ट्रक डाईवर को शराब के नशे में जमकर मारा। डाईवर का कसूर सिर्फ इतना था कि उसका ट्रक एक बाइक सवार से हल्के से लग गया था बाइक सवार तो बेचारा कुछ नहीं बोला लेकिन शराबी पत्रकारों ने मामले को तूल दे दिया। यह हादसा बुलन्दशहर के कलैक्ट्रेट चौराहे का है जहां एक ट्रक से एक बाइक सवार में एक हल्की सी टक्कर लग गयी, बाइक सवार ने ट्रक डाईवर से हर्जाना देने को कहा ट्रक डाईवर हर्जाना देने को तैयार भी था लेकिन सामने स्थित कल्पना रेस्टोंरेट में शराब पी रहे दो टीवी पत्रकार बाहर आ जाते है और ट्रक डाईवर को बेतहाशा पीटना शुरू कर देते है।

हंगामा बढता देख किसी ने 100 नम्बर पर पुलिस को सूचना दे दी, सूचना पाकर नगर कोतवाली की पुलिस मौके पर आ जाती है जिसमें दरोगा ज्ञानेन्द्र वैध और ज्ञानेष्वर बौध पत्रकारों की नशे में हालत देखकर उनको जमकर लताड़ लगाते है और ट्रक डाईवर को पीटने के जुर्म में जीप में बैठाकर नगर कोतवाली ले आते है। शराबी पत्रकारों ने कोतवाली नगर में भी जमकर हंगामा काटा, मामला पत्रकारों से संबंधित होने के कारण एसपी सिटी राजेश कुमार घटना की सूचना पाकर कोतवाली पहुंच जाते है और पीटे हुए ट्रक चालक और शराबी पत्रकारों के बीच फैसला करा देते हैं। ऐसे ही शराबी और गंदे लोगों के कारण पत्रकारिता का ग्राफ दिन-प्रतिदिन गिरता जा रहा है ऐसे लोग अपने साथ-साथ अपने संस्थान का नाम भी मिट्टी में मिला रहे है। नि:संदेह आज मीडिया की र्दुदशा के लिए ऐसे ही लोग जिम्मेदार हैं जो अपने फायदे के लिए मीडिया के नाम को डुबो रहे हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन