Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

यूनियन वालों ने बकाया पैसा ना देने पर कंगना राणावत की फिल्म की शूटिंग रुकवा दी

मजदूरों, टेक्नीशियनों और एक्यूपमेंट वालों का बकाया पैसा ना देने पर फेडरेशन आफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाईज और मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने अभिनेत्री से निर्माता बनीं कंगना राणावत की फिल्म ‘मणिकर्णिका द क्वीन आफ झांसी’ की फिल्म सिटी में चल रही शूटिंग रोक दिया।

बताते हैं कि मणिकर्णिका द क्वीन आफ झांसी की शूटिंग गोरेगांव पूर्व के फिल्मसिटी स्टुडियो में मंदिर के पास चल रही थी जहां फेडरेशन के चेयरमैन बी.एन. तिवारी और मजदूर यूनियन के गंगेश्वर श्रीवास्तव के निर्देश पर मजदूरों और टेक्नीशियनों ने निर्माता कमल जैन से अपने बकाये पैसे की मांग की।

मगर बात नहीं बनी तो फेडरेशन और मजदूर यूनियन के सदस्यों ने इस फिल्म की शूटिंग को बंद करा दिया। फेडरेशन के चेयरमैन बी.एन. तिवारी और महासचिव अशोक दुबे तथा मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष गंगेश्वर श्रीवास्तव के मुताबिक कंगना राणावत की हिन्दी फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन आफ झांसी के लिये मजदूरों, टेक्नीशियनों और एक्यूपमेंट वालों का डेढ़ करोड़ रुपये बकाया है।

इस बारे में कई बार निर्माता कमल जैन से बात की गई मगर बात नहीं बनीं। इस फिल्म के लिये जूनियर आर्टिस्टों का भी पैसा बाकी है। हमने इस बारे में कंगना राणावत से भी बातचीत का प्रयास किया मगर जब बात नहीं बनीं तो हमारे सदस्यों ने बुधवार को फिल्मसिटी में चल रही इस फिल्म की शूटिंग से अपनी दूरी बना ली। श्री तिवारी के मुताबिक जब तक बकाया पैसा नहीं दिया जायेगा तब तक कामगार इस फिल्म से अपनी दूरी बनाकर रखेंगे। इस बारे में सेंसरबोर्ड तथा लैब को भी फेडरेशन की ओेर से पत्र लिखा जारहा है।

शशिकांत सिंह
वरिष्ठ पत्रकार
मुंबई
९३२२४११३३५

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन