Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

इंडिया न्यूज वाले राणा यशवन्त को हार्ट अटैक, कैलाश अस्पताल में भर्ती

एक बड़ी और दुखद सूचना इंडिया न्यूज चैनल से आ रही है। चैनल के मैनेजिंग एडिटर राणा यशवंत को हार्ट अटैक के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

बताया जा रहा है कि आज जब वो अपने घर पर थे तभी उन्हें सीने में तेज दर्द उठा। उनकी हालत बिगड़ती देख फौरन नोएडा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक इलाज और जांच शुरू किया।

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर भी बुलाए गए। जांच नतीजे से पता चला कि वे हार्ट अटैक की गिरफ्त में हैं। आनन फानन में उनकी एंजियोग्राफी की गई। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी एक नस में नब्बे प्रतिशत ब्लॉकेज है। परिजनों की सहमति के बाद ब्लॉकेज वाली जगह स्टंट डाल दिया गया है। फिलहाल राणा यशवन्त की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें आईसीयू में अंडर ऑब्जर्वेशन रक्खा गया है।

सूचना मिलने पर मीडिया जगत के वरिष्ठ लोग अस्पताल की तरफ दौड़े। राणा यशवंत को गहन निगरानी में रखा गया है इसलिए किसी को मिलने नहीं दिया जा रहा है। डॉक्टरों ने जल्द ही सेहत नॉर्मल हो जाने की उम्मीद जताई है। राणा यशवन्त टीवी पत्रकारिता के सौम्य और संवेदनशील चेहरे हैं। इंडिया न्यूज पर उनका शो अर्धसत्य काफी चर्चित है। उनकी लिखी कविताओं का एक संकलन हाल में ही प्रकाशित हुआ जिसका विमोचन सुप्रसिद्ध साहित्यकार उदय प्रकाश ने किया था।

राणा यशवन्त बिहार के रहने वाले हैं। उनकी उम्र पैंतालीस के आसपास है। माना जा रहा है कि टीवी पत्रकारिता के अत्यधिक तनाव दबाव और चैनल में शीर्ष पद पर होने के कारण लगातार ऑफिशियल काम में डूबे रहने से उनके दिल पर बोझ बढ़ता गया। राणा यशवन्त अपनी बात खुलकर सोशल मीडिया पर भी रखते हैं। दूसरों के दुख और संघर्षों के प्रति लगातार चिंतित रहने वाला राणा यशवंत को आगे से खुद के प्रति भी ज्यादा सतर्क रहना होगा।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Aakash

    November 30, 2018 at 6:37 pm

    वोह भगवान राणा भैया को जल्द ठीक करे। यही प्रथाना है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन