Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

जेल में बंद राजपाल यादव की फिल्‍म ‘इंग्लिश की टायं-टायं फिस्स’ 7 दिसंबर को होगी रिलीज

बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन अभिनेता राजपाल यादव की फिल्‍म ‘इंग्लिश की टायं – टायं फिस्स’ 7 दिसंबर से इंडिया के सिनेमाघरों में होगी रिलीज। हालांकि राजपाल यादव अपनी इस फिल्‍म के रिलीज के मौके पर उपस्थित नहीं हो पायेंगे। वे प्रमोशन से भी वे अलग हैं, क्‍योंकि दिल्‍ली हाईकोर्ट ने चेक बाउंस मामले में उन्‍हें तीन महीने की सजा सुनाई थी,उसके बाद दिल्‍ली पुलिस ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया था। यह पहली बार होगा, जब राजपाल यादव की गैर मौजूदगी में उनकी फिल्‍म सिनेमाघरों में रिलीज होगी । फिल्‍म पर इंडस्‍ट्री की खास नजर है, क्‍योंकि इसमें वे लीड कैरेक्‍टर में नजर आने वाले हैं।

फिल्‍म ‘इंग्लिश की टायं – टायं फिस्स’ के निर्देशक शैलेंद्र सिंह राजपूत हैं, जिन्‍होंने इंग्लिश लैंग्‍वेज को लेकर एक हास्‍य व्‍यंग्य वाली फिल्‍म बनाई है। फिल्‍म में राजपाल यादव के साथ कॉमेडियन सुनील पॉल और रोहित कुमार भी नजर आयेंगे। तीनों की भूमिका इस फिल्‍म में बेहद महत्‍वपूर्ण है। रोहित कुमार इस फिल्‍म के जरिये अपनी बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में डेब्‍यू भी कर रहे हैं। फिल्‍म में उनके साथ रूसी अभिनेत्री लिजन करिमोवा भी अभिनय करते नजर आयेंगी। फिल्‍म के निर्माता संजीत कुमार ठाकुर और शिवप्रसाद शर्मा हैं। इसका निर्माण सिद्धिका सिनेमा क्राफ्ट के बैनर तले किया गया है, जिसके रिलीज की तैयारियां पूरी कर ली गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन