Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

पत्रकार की गोली मार कर हत्या

प्रतापगढ़ : जिले में आसपुर देवसर थाने क्षेत्र के रानीपुर में बाइक सवारों ने ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ के रिपोर्टर और शिक्षक देवेन्द्र पाण्डेय की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के दौरान वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। 

प्रतापगढ़ : जिले में आसपुर देवसर थाने क्षेत्र के रानीपुर में बाइक सवारों ने ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ के रिपोर्टर और शिक्षक देवेन्द्र पाण्डेय की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले के दौरान वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। 

गांव औराइन निवासी देवेन्द्र पाण्डेय (40) पुत्र शम्भूनाथ पांडेय पट्टी कोतवाली क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय (रानीपुर) में सहायक अध्यापक थे। वह बुधवार सुबह लगभग 10 बजे बाइक से स्कूल जा रहे थे। वह जैसे ही कलहूगंज बाजार से मरहा माइनर की पटरी से होते हुए रानीपुर विद्यालय के निकट पहुंचे, तभी पल्सर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। वह कुछ समझ पाते, तब तक हमलावरों ने उन पर फायर झोंक दिया। पहली गोली बाएं हाथ के अंगूठे, दूसरी गोली बाएं हाथ की कोहनी और तीसरी गोली गले में लगी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पास ही में घास छील रहीं महिलाओं के शोर मचाने पर हमलावर बरहूपुर की ओर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे रानीपुर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजबली सरोज ने तुरंत घटना की सूचना विभागीय अधिकारियों और कोतवाली पुलिस को दी। कुछ ही देर में क्षेत्राधिकारी पंट्टी सुकरम पाल तोमर, कोतवाल अजीत पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

घटना से शिक्षक समुदाय में भारी रोष फैल गया। डीएम, एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करते हुए लोगों ने चार घंटे तक पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। जब डीएम, एसपी ने मौके पर जाकर हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, उसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। मृतक की पत्नी मंजू देवी ने जमीन के विवाद में हत्या किए जाने की रिपोर्ट गांव के ही अजय यादव पुत्र भरत कुमार के खिलाफ दर्ज कराई है। बताया गया है कि देवेंद्र पांडेय ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ के रिपोर्टर भी थे। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन