Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अश्विनी, शशिकेश रंजन, ज्योत्सना, नैना, हेमंत और अभिषेक के बारे में सूचनाएं

सूर्या समाचार से खबर है कि अश्विनी कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे आउटपुट हेड के पद पर थे. इनकी जगह शशिकेश रंजन ने ज्वाइन किया है. शशिकेश इसके पहले सुदर्शन न्यूज में थे जहां वह प्रोग्रामिंग और क्वालिटी कंट्रोल को हेड करते थे. शशिकेश रंजन ने करियर की शुरुआत इंडियाज़ मोस्ट वान्टेड प्रोगाम से की थी. फिर आईबीएन7, ईटीवी, स्टार न्यूज़, आर्यन न्यूज़, महुआ, जी.एन.एन न्यूज़, जी पुरवईया आदि चैनलों में रहे.

पता चला है कि ज्योत्सना बेदी ने ‘न्यूज24’से इस्तीफा देकर ‘रिपब्लिक भारत’ चैनल ज्वाइन किया है. वे ‘जी हिन्दुस्तान’ में भी काम कर चुकी हैं. उधर, जी हिंदुस्तान से एंकर नैना यादव ने इस्तीफा देकर ‘न्यूज नेशन’ चैनल ज्वाइन कर लिया है. नैना बीटीवी न्यूज, ज़ी24 घंटे छत्तीसगढ़, बंसल न्यूज़, न्यूज़18इंडिया आदि में काम कर चुकी हैं.

हेमंत उपाध्याय के बारे में जानकारी मिली है कि उन्होंने सहारा मीडिया से इस्तीफा दे दिया है. उनने नई पारी की शुरुआत ‘रिपब्लिक भारत’ चैनल के साथ की है. वे आईबीएन7 और डीडी में भी काम कर चुके हैं.

अभिषेक श्रीवास्तव ‘ख़बर फास्ट’ न्यूज़ चैनल से जुड़ गए हैं. उन्हें बनारस की जिम्मेदारी दी गई है. वे हिंदुस्तान अखबार और न्यूज़ 24 चैनल में काम कर चुके है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन