Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

सतना से अखबारी दुनिया की कुछ खबरें

‘मध्य प्रदेश जनसंदेश’ के नहीं बहुरे दिन
सतना में वर्ष 2013-14 में ‘नई सोच, नया जोश’ की पंच लाइन के साथ शुरू हुआ मध्य प्रदेश जनसंदेश ने शुरुआती एक साल के बाद ही अपनी चमक खो बैठा। इसके बाद से कर्मचारियों के जाने का सिलसिला शुरू हो गया। स्थिति संभालने के लिए इस बीच कई परिवर्तन किए गए लेकिन सब नक्कारे खाने की तूती साबित हुए। जिसके चलते पेज की संख्या घटा कर 12 कर दी गयी। इसके अलावा फुल्ली कलर अखबार के मात्र दो पृष्ठ ही अब कलर में छापे जा रहे हैं। कई परिवर्तनों के बाद भी मध्यप्रदेश जनसंदेश के दिन नहीं बहुरे है। तनख्वाह की समस्या हर माह ही बनी रहती है। हालांकि देर सवेर प्रबंधन तनख्वाह बांट रहा है।

स्टार समाचार रिलांच की तैयारी में
संपादक पद पर नए शख्स को जिम्मेदारी देने के बाद अब स्टार समाचार सतना रिलांच की तैयारी में जुट गया है। अंदर खाने से खबर है कि रिपोर्टरों को स्पेशल स्टोरी पर काम करने के आदेश सुना दिया गया है। शीर्ष के नए लोगों के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए लोगों ने थोड़ा बहुत बदलाव किए हैं। एक नया सेगमेंट एक्सपोज नाम से शुरू किया है। इसके लिए पाठकों से फ़ीड बैक भी लिया जा रहा है। फिलहाल कब तक रिलांच होगा, यह स्पष्ट नहीं है।

तत्काल संदेश ने दी दस्तक
रीवा से मुद्रित होने वाले तत्काल संदेश अखबार ने सतना से प्रकाशन शुरू किया है। इसका कामकाज टू व्हीलर बेचने वाली फर्म फौजदार देख रही है। रिपोर्टर्स में स्टार समाचार से विदा ले चुके रघुराज सिंह , गुंदीप चतुर्वेदी शामिल हैं जबकि अंदर खाने से खबर है कि प्रबंधक की साइलेंट जिम्मेदारी सुभाष निगम को दी गयी है। श्री निगम कई अखबारों में काम कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन