Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दीपक अंबष्ठ, सत्यजीत चौधरी, वेद प्रकाश शर्मा, सलिल श्रीवास्तव और अनिल जान्दू के बारे में सूचनाएं

धनबाद से प्रकाशित ‘आवाज हिन्दी दैनिक’ से संपादक दीपक अंबष्ठ ने इस्तीफा दे दिया है। दीपक पिछले दो सालों से वहां कार्यरत थे। दीपक ने अपनी नयी पारी रांची से प्रकाशित हो रहे अखबार देशप्राण के साथ शुरु की है। दीपक अंब्षठ ने आवाज को धनबाद से बाहर ले जाने का काम किया। उन्होंने आवाज हजारीबाग, आवाज बंगाल व आवाज (संथाल) शुरू कर अखबार को धनबाद में पांचवे से तीसरे नंबर पर पहुंचाया। दीपक इससे पूर्व हिन्दुस्तान, प्रभात खबर में संपादक रह चुके थे।

वरिष्ठ पत्रकार सत्यजीत चौधरी का एचएनएन चैनल से नई पारी की शुरुआत, मिली बड़ी जिम्मेदारी… पिछले डेढ़ दशक से पत्रकारिता में सक्रिय रहे और दर्जन भर समाचार पत्रों के अनुभव लिये सत्यजीत चौधरी अब अपनी नई पारी की शुरुआत उत्तराखंड के न्यूज चैनल एचएनएन में बतौर कंसल्टिंग एडिटर कर रहे हैं. सौम्य व सरल सत्यजीत लोगों को पद व कार्य से हटकर मदद के लिए भी जाने जाते हैं. एचएनएन चैनल से जुड़ने से पहले सत्यजीत चौधरी लगभग एक दर्जन विभिन्न समाचार पत्रों में कार्यों का संपादन कर चुके हैं. सत्यजीत चौधरी बीबीसी समाचार, अमर उजाला, दैनिक जागरण, कोबरा पोस्ट, दैनिक जनवाणी BAG Films में भी काम कर चुके हैं. उनको प्रिंट और इलेक्ट्रानिक दोनों का बेहतर अनुभव है.

वेदप्रकाश शर्मा ने सम्हाली नशनल चैनल की कमान.. लाइव टीवी इंडिया और लाइव कथा टीवी के हेड बनाए गए.. मथुरा से इण्टर और जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से ग्रेजुएशन के बाद 2000 में इग्नू से पीजीजेएमसी कर पत्रकारिता में कदम रखने वाले वेदप्रकाश शर्मा ने 2003 में लांच हुए साधना चैनल में पांच साल सेवा दी. उसके बाद लुधियाना से 2007 में शुरू हुए पाल मीडिया के चैनल नम्बर वन में मध्य प्रदेश छत्तीगढ़ के हेड रहे. जिनवाणी चैनल में प्रोग्राम प्रोड्यूसर के रूप में 2 वर्ष कार्य किया. 2014 में डेन नेटवर्क में लोकल चैनल की न्यूज हेड के रूप में कमान सम्हाली. वेद प्रकाश शर्मा ने अब चैनल लाइव टीवी इण्डिया के हेड के रूप में की है. आगरा उप्र से ऑन एयर हुए लाइव आस्था इण्डिया नेटवर्क के दो चैनल हैं. एक लाइव टीवी इण्डिया न्यूज चैनल, दूसरा लाइव कथा टीवी धार्मिक चैनल. वेद ने दोनों चैलन की कमान सम्हाली है.

लाइव टुडे छोड़ सलिल श्रीवास्तव पहुँचे नेशनल वॉयस… पिछले 3 साल से पत्रकारिता जगत में अपनी भूमिका निभा रहे सलिल श्रीवास्तव ने लाइव टुडे न्यूज़ चैनल को अलविदा कह दिया. अब उन्होंने नेशनल वॉयस के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। लाइव टुडे में सलिल 18 महीनों तक कार्यरत रहे. इससे पहले साधना न्यूज़, भारत समाचार में भी असिस्टेंट प्रोड्यूसर पद पर अपनी अहम भूमिका निभा चुके हैं. अब वे नेशनल वॉइस में एसोसिएट प्रोड्यूसर पद पर अपनी अहम भूमिका निभाने पहुँचे हैं.

दैनिक इवनिंग फाइटर के संपादक बने अनिल जान्दू… मॉर्निंग समाचार पत्र दैनिक सीमा किरण के भी हैं मैनेजिंग एंड न्यूज़ एडिटर… राजस्थान के श्रीगंगानगर से खबर है कि जिले से प्रकाशित मॉर्निंग समाचार पत्र दैनिक सीमा किरण के मैनेजिंग एंड न्यूज़ एडिटर वरिष्ठ पत्रकार अनिल जान्दू के कन्धों पर अब एक अन्य पुराने मीडिया संस्थान ने एक ओर नई जिम्मेदारी डाल दी है. शाम के लीडिंग न्यूज़ पेपर फाइटर समाचार पत्र समूह ने उन्हें अब संपादक बनाया गया है। जांदू ने कुछ समय पहले ही इवनिंग फाइटर समूह ज्वाइन किया था, इस तरह से जांदू अब वर्तमान में इवनिंग और मॉर्निंग दो समाचार पत्रों में संपादन का कार्य कर रहे हैं. पूर्व में जिला हनुमानगढ़ में दैनिक सीमा सन्देश में वे डिस्ट्रिक ब्यूरो चीफ पद पर आठ साल कार्य करने वाले पत्रकार जांदू लगातार वहां पत्रकार संघ के चार साल तक निर्विरोध जिलाध्यक्ष रहे थे. बाद में तीन साल तक बीकानेर संभाग प्रभारी और अभी निर्वाचित पद्धति से जयपुर में संपन्न हुए चुनावों में पुरे प्रदेश के पत्रकारों से मिले भारी मतों और समर्थन से राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर आसीन हुए.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन