Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

श्रीटाइम्स के कर्मचारियों को सैलरी मांगने पर मिल रहीं धमकियां

लखनऊ : दैनिक समाचार पत्र श्री टाइम्स के कर्मचारियों को सैलरी की जगह धमकियां मिल रही हैं। यहां कार्यरत कर्मचारियों को चार माह से सैलरी नहीं दी गई है, जिससे कर्मचारियों के सामने घोर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

लखनऊ : दैनिक समाचार पत्र श्री टाइम्स के कर्मचारियों को सैलरी की जगह धमकियां मिल रही हैं। यहां कार्यरत कर्मचारियों को चार माह से सैलरी नहीं दी गई है, जिससे कर्मचारियों के सामने घोर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

आरोप है कि सैलरी मांगने पर संपादक राजेंद्र बहादुर सिंह अभद्रता पर उतर आए। अखबार के दफ्तर पर तैनात गार्डों की मदद से कर्मचारियों को बाहर खदेड़ दिया। इस हरकत से समस्त कर्मचारी भयभीत हैं। उन्होंने उप श्रमायुक्त से मिलकर बकाया भुगतान कराने की मांग की है। कर्मचारियों को कहना है कि इन सारी स्थितियों से अखबार मालिक मनोज द्विवेदी अवगत नहीं होने दिया जा रहा है। कर्मचारियों में असंतोष की भावना दिनोदिन बढ़ती जा रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
3 Comments

3 Comments

  1. vidrohi

    March 19, 2015 at 5:26 am

    श्रीटाइम्स अखबार में गार्ड की बंदूकें दिखाकर काम कराया जा रहा है। कुछ लोगों को एक महीने की सेलरी दे दी गई है। लेकिन उन्हें भी मूर्ख बनाया जा रहा है। काम पर न आने वाले कुछ कर्मचारी कोर्ट में जाने का मन बना रहे हैं।

  2. vidrohi

    March 19, 2015 at 11:01 am

    होली के एक दिन पहले तो एक कर्मचारी को धक्के देकर बाहर निकाल दिया गया। गालीगलौज की वो अलग। वो कर्मचारी काफी लंबे समय से श्रीटाइम्स से जुड़ा हुआ था। अब तो केवल कोर्ट ही एक सहारा बचा है अपना पैसा वापस पाने के लिए।

  3. yush

    June 2, 2015 at 5:25 am

    shri times rajendra singh ke gunda gardi se barbad ho gaya, lakin ab use adalat me pata chal jayega ki india me justice sabke liye ak hai,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन