Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हरियाणा

फर्जी ईमेल से पत्रकार के खिलाफ दुष्प्रचार, पुलिस अधीक्षक से शिकायत

भिवानी में दैनिक जगत क्रांति के ब्यूरो चीफ सोमवीर शर्मा को फर्ज़ी आईडी से भेजा गया एक ईमेल मिला है जिसमें उनके बारे में आपत्तीजनक बातें कही गई हैं। सोमवीर के अनुसार इस ईमेल के प्रसार से उनके मान की हानि हुई है। इस संबंध में उन्होनें फर्जी ईमेल बनाकर उनके खिलाफ गलत प्रचार करने व मानहानि करने की शिकायत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से की। शिकायत पत्र में सोमवीर ने कहा कि उनकी ईमेल आईडी समेत लगभग 500 ईमेल आईडी पर किसी व्यक्ति ने एक फर्जी समाचार भेजा है जिसमें उनके बारे में आपत्तीजनक बातें कही गईं हैं। इस सम्बंध में उन्होंने मामले की जांच करवाकर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

सेवा में,
        पुलिस अधीक्षक महोदय
        भिवानी।

विषय: फर्जी ईमेल से गलत प्रचार व मानहानि करने के मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने बारे में।

श्रीमान जी,
            सविनय निवेदन यह है कि गुरुवार दिनांक 3 जुलाई को सायं 6 बजकर 3 मिनट पर मेरी ईमेल आईडी [email protected] पर एक समाचार आया जोकि [email protected] से भेजा गया था। इस समाचार में मेरे बारे में श्री रमेश वर्मा, जो कि राजनीतिज्ञ है, द्वारा भला बुरा कहा गया था। यह ईमेल सैकड़ों आईडी पर भेजी गई है। समाचार से मेरी सामाजिक छवि खराब हुई है। इस बारे में मैंने जब श्री रमेश वर्मा से उनके मोबाइल पर सम्पर्क किया और समाचार के बारे में जानकारी चाही तो श्री वर्मा ने कहा कि इस सम्बंध में उन्होंने कोई समाचार नहीं भेजा है और और न ही समाचार प्रेषित करने के लिए अधिकृत रूप से कोई पीआरओ रखा हुआ है।

श्रीमानजी, उक्त समाचार में मेरा नाम गलत तरीके से दिया गया है, जिससे मैं मानसिक व सामाजिक रूप से प्रताड़ित हुआ हूं। इसलिए इस मामले की जांच करवाई जाए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यह शिकायत मैं आपके कार्यालय में अपनी ईमेल द्वारा भेज रहा है। इसे ही असल मानकर कार्रवाई की जाए। अगर जरूरत हुई तो मैं शुक्रवार को आपके कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से आकर शिकायत पत्र दे दूगां। आपके सहयोग की अपेक्षा में

आपका
सोमवीर शर्मा
ब्यूरो चीफ
दैनिक जगत क्रांति, भिवानी
8295323232
दिनांक 3 जुलाई 2014

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन