Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

भड़ासी तेवर वाली पत्रकारिता जिंदा रखने के लिए मदद करें

यशवंत Founder wwwBhadas4Mediacom

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम के संचालन पर आने वाले खर्च को मिल बांट कर पूरा करने के मकसद से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चंदा मांगो अभियान शुरू किया जा रहा है. जैसे आप अखबार पढ़ने के लिए हर महीने पैसे देते हैं, टीवी देखने के लिए हर महीने पैसे देते हैं, वैसे ही एक ढंग की वेबसाइट को रेगुलर पढ़ने के लिए भी आपको थोड़े-से पैसे खर्च करने के चाहिए.

खासकर उन वेबसाइट्स के लिए जो कारपोरेट्स, कंपनीज, ट्रस्ट द्वारा संचालित नहीं हैं, बल्कि इन्हें इंडिविजुवल्स, जर्नलिस्ट्स चला रहे हैं. यह मदद है तो स्वैच्छिक लेकिन नैतिक रूप से इसे अनिवार्य काम मानना चाहिए. आप कम से कम सौ रुपये तो जरूर ही दें. कुछ रोज पहले रायबरेली के एक पत्रकार और उद्यमी साथी महेंद्र जी ने खुद ब खुद भड़ास के लिए दस हजार रुपये भेजे. ऐसे सचेत और समर्पित साथियों के चलते ही भड़ास का संचालन हो पाता है.

आप भी अपने हिस्से का योगदान करें. मुझसे कई बार लोग मिलते हैं तो कहते हैं कि बताइए क्या सहयोग करें, कहिए क्या सहयोग करें. उन सभी से हमेशा कहता रहा हूं कि जब सहयोग लेने की बारी आएगी तो भड़ास में इसके लिए बाकायदा एक पोस्ट अपलोड होगी और तब आप सहयोग करिएगा, क्योंकि हम लोग साल के बारहों महीने सहयोग नहीं लेते. सहयोग लेने की एक अवधि तय कर देते हैं, उस दौरान जो सहयोग देता है, उससे सहर्ष सहयोग लेते हैं.

आप भड़ास तक अपनी मदद पहुंचाने के लिए [email protected] पर मेल करें.

याद रखें, पिछले ग्यारह साल से भड़ास सिर्फ और सिर्फ आप पाठकों के सहयोग, ताकत और प्यार के बल पर ही संचालित होता आया है.

-यशवंत, एडिटर, भड़ास4मीडिया

मेल : [email protected]


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. महेंद्र सिंह

    March 15, 2019 at 12:43 am

    आपके जज्बे से हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। आप बड़े भाई है और हमेशा गुरु की भूमिका में बने रहे , अन्याय के खिलाफ हिमालय की तरह अड़े खड़े रहे इसके लिए ये मदद जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन