Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

पत्रकार ने लिखी सीएम शिवराज सिंह चौहान पर किताब

भोपाल : पत्रकार कृष्णमोहन झा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर एक किताब लिखी है- ‘संकल्प सेवा समर्पण की त्रिवेणी शिवराज’। पुस्तक का प्रकाशन  सुदित पब्लिकेशन्स द्वारा किया जा रहा है। पुस्तक में अलग-अलग लेखों में मुख्यमंत्री के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का चित्रण किया गया है।

भोपाल : पत्रकार कृष्णमोहन झा ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर एक किताब लिखी है- ‘संकल्प सेवा समर्पण की त्रिवेणी शिवराज’। पुस्तक का प्रकाशन  सुदित पब्लिकेशन्स द्वारा किया जा रहा है। पुस्तक में अलग-अलग लेखों में मुख्यमंत्री के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों का चित्रण किया गया है।

कृष्णमोहन झा ने अपने लेख संग्रह में शिवराज सिंह चौहान के संबंध में मां नर्मदा के तट पर स्थित होशंगाबाद जिले के जैत ग्राम से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने तक के सफर को अपने शब्दों में रेखांकित किया है। उन्होंने लिखा है कि प्रदेश को स्वर्णीम मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लेकर सवा सात करोड़ जनता के लिए अपने जीवन को समर्पित करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए प्रदेश एक मंदिर है और सवा सात करोड़ जनता उनके लिए भगवान। स्वर्णीम मध्यप्रदेश की कल्पना को मूर्त रूप देने के लिए सतत लगे रहने वाले मुख्यमंत्री इस अभियान में विपक्ष की भी महत्वपूर्ण भूमिका मानते हैं एवं सदैव सहयोग का आव्हान कर विकास के लिए समर्पित रहते हैं। आज शिवराज के प्रयासों से ही प्रदेश के नाम का डंका विदेशों में भी बज रहा है। 

सोलह लेखों के इस संग्रह में मुख्यमंत्री के 9 वर्षों के कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का समावेश किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केन्द्रीय मंत्रियों और उद्योग जगत से जुड़ी हस्तियों द्वारा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबंध में व्यक्त विचारों को भी इसमें शामिल किया गया है। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. ANUJ DONIWAL

    February 24, 2016 at 12:25 pm

    ‘संकल्प सेवा समर्पण की त्रिवेणी शिवराज’। मै इस पुस्तक को ऑनलाइन खरीदना चाहता हूँ। कृपया मेरी मदद कीजिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन