Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘भारत समाचार’ और इसके एडिटर इन चीफ ब्रजेश मिश्रा को साक्षी महाराज ने खुलेआम धमकी दी, देखें वीडियो

बाराबंकी में आज भाजपा के विवादित नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज एक चैनल की माइक आईडी को देखकर भड़क उठेॉ। इस चैनल के संवाददाता से चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बहुत गलतियाँ कर चुके हैं बृजेश मिश्रा, एक बार रगड़ दूँगा तो ठीक हो जाएंगे… काठ की हाँडी बार-बार नहीं चढ़ती, कभी सही खबर नहीं दिखाता है यह चैनल। साक्षी महाराज के यह सख्त तेवर देखकर वहाँ मौजूद मीडिया कर्मी दंग रह गए।

साक्षी महाराज आज बाराबंकी आये हुए थे। साक्षी महाराज से जब जिले के कुछ मीडियाकर्मी सवाल करने पहुंचे तो ‘भारत समाचार’ की माइक आईडी देखकर भड़क उठे। साक्षी महाराज का पारा इस चैनल के संवाददाता को देखकर चढ़ गया। ऐसा लगा जैसे साक्षी महाराज के दिल में इकट्ठा खुन्नस-भड़ास अचानक जुबान से निकल कर बाहर आ गई।

जैसे ही उनकी नज़र भारत समाचार चैनल की माइक आईडी पर पड़ी तो तुरन्त उनका पारा चढ़ गया और ‘ए भारत समाचार, ए भारत समाचार… बहुत गड़बड़ है यह समाचार’ कह कर उसके संवाददाता को पुकारने लगे। चैनल के संवाददाता ने सफाई दी कि वह तो केवल बाराबंकी से ही इसे देखते हैं। इस पर साक्षी महाराज का पारा और गरम हो गया और कहने लगे यह बहुत गड़बड़ समाचार दिखाता है, कभी सही नहीं दिखाता है। देखते होंगे इसे बाराबंकी से, मगर यह चैनल है तो ब्रजेश मिश्रा का ही। साक्षी महाराज ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि बहुत गलतियाँ कर चुके हैं मिश्रा जी, एक बार रगड़ दूँगा तो ठीक हो जाएंगे मिश्रा जी।

ज्ञात हो कि इन दिनों सत्ता का अहंकार भाजपा नेताओं के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है. मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने भी मीडिया के वालों के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जिसके खिलाफ पूरे प्रदेश और देश के मीडिया वालों में आक्रोश है…

देखें संबंधित वीडियो…

https://youtu.be/uLygDrXpTUs
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. अनिल वर्मा

    March 14, 2019 at 10:25 pm

    मोदी हैं तो मुमकिन है!
    कुछ भी मुमकिन है!

    इसके जिम्मेदार साक्षी, बहुगुणा जैसे नेता नहीं हम ही हैं जो गालियां खाने के बाद भी उनके कार्यक्रम, साक्षात्कार आदि खीसे निपोरते हुए कवर करते रहते हैं। कवरेज के लिए और भी बहुत कुछ है, मसलन उनके कर्मक्षेत्र में जाकर जनता की, विकास कार्यो आदि की स्थिति, भ्रष्टाचार की स्थिति आदि आदि। लेकिन वो खबरें हैम लोगो को करने में और चैनल व अखबार मालिकों को प्रकाशित करने में अच्छी नहीं लगती हैं। गाली तो स्ट्रिंगर, रिपोर्टर, स्टॉपर ही खाते हैं। ऊपर वालों के रगड़े जाने का जब नंबर आता है तो वे सौदेबाजी कर लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन