Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

सूर्या समाचार से अंशुमान त्रिपाठी और मोहम्मद आजाद फिर से जुड़े, शशिकेश रंजन का इस्तीफा

सूर्या समाचार से कई सूचनाएं हैं. पहली तो ये कि पुण्य प्रसून बाजपेयी की तेवरदार पत्रकारिता के चार सौ चालीस बोल्ट के झटके से कायला बने चैनल के मालिकों ने फिर से अपने पुराने मोहरों पर दांव लगा दिया है. अंशुमान त्रिपाठी लौट आए हैं. बताया जाता है कि पिछली पारी की अपनी कुछ गल्तियों को उन्होंने सुधारने का वचन देकर वापसी की है. मोहम्मद आजाद भी लौट आए हैं और अपना शो शुरू कर दिया है. कुमार संजॉय सिंह ने चैनल को समझने और दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

एक अन्य खबर के मुताबिक सूर्या समाचार के आउटपुट हेड शशिकेश रंजन ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने प्राइम न्यूज़ चैनल में ऑपरेशन हेड के तौर पर ज्वाइन किया है. शशिकेश सूर्या से पहले सुदर्शन न्यूज़ में प्रोग्रामिंग और क्वालिटी कंट्रोल हेड थे. शशिकेश रंजन ने करियर की शुरूवात इंडियाज़ मोस्ट वान्टेड प्रोगाम से की थी. फिर आईबीएन7, ईटीवी, स्टार न्यूज़, आर्यन न्यूज़, जीएनएन न्यूज़, जी पुरवईया आदि चैनलों में काम किया.

https://www.youtube.com/watch?v=YNAiMVfSAWA
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन