Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

ये हैं कोटा के वे 43 मीडियाकर्मी जो दैनिक भास्कर से लाखों रुपये वसूलेंगे, देखें लिस्ट और बकाया राशि

दैनिक भास्कर के कोटा संस्करण के लगभग सारे लोग बागी हो गए थे. मजीठिया वेज बोर्ड के तहत सेलरी व बकाया न दिए जाने को लेकर एकजुट हुई पूरी यूनिट ने हड़ताल का ऐलान कर दिया. आनन-फानन में दैनिक भास्कर प्रबंधन ने नए लोगों को भर्ती कर अखबार निकालने का काम जारी रखा. जिन लोगों ने सेलरी व बकाये की मांग उठाई थी, उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया. पर कुछ लोगों को छोड़कर, बाकी लोग डरे नहीं.

कुल 47 लोगों ने कोर्ट में केस लगाया. इनमें से चार लोग पीछे हट गए. इनके नाम हैं- अमलेश कुमार गुप्ता, संजय मोदी, देवेंद्र सिंह तंवर और ताराचंद जैन.

कोर्ट के आदेश में कहा गया है कि श्रमिक संजय मोदी और देवेंद्र सिंह तेवर ने स्टेटमेंट आफ क्लेम पेश नहीं किया, इसलिए उनके मामले पर विचार नहीं किया गया और वे किसी प्रकार के लाभ के भागी नहीं होंगे. इसी तरह ताराचंद जैन और अमलेश कुमार गुप्ता ने अपने स्टेटमेंट आफ क्लेम को विथड्रा कर लिया था इसलिए ये भी कोई लाभ न पा सकेंगे. इनके अलावा बाकी सभी 43 लोगों को मजीठिया वेज बोर्ड के हिसाब से लाखों रुपये की बकाया सेलरी मिल जाएगी.

देखें लिस्ट-

संबंधित खबरें और आर्डर की पूरी कॉपी देखने के लिए नीचे दिए शीर्षकों पर एक एक कर क्लिक करें-

ऐतिहासिक जीत : भास्कर अपने कोटा संस्करण के 43 मीडियाकर्मियों को 6 करोड़ 80 लाख रुपये देगा!

इस बड़ी जीत से देश भर के मजीठिया क्रांतिकारियों में खुशी की लहर


https://www.youtube.com/watch?v=293NvfmcbAY

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन