Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गांधी खानदान को झटका, ‘नेशनल हेराल्ड’ प्रकरण में ईडी ने जब्त की एक और प्रॉपर्टी

नेशनल हेराल्ड अखबार प्रकरण में गांधी खानदार को झटका लगा है. प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी ने इस मामले में पंचकूला स्थित प्रॉपर्टी जब्त कर ली है. इसके पहले ईडी ने पिछले साल गुड़गांव और पंचकूला में 64 करोड़ रुपये मूल्य की कई संपत्तियों को अटैच किया था. प्रवर्तन निदेशालय की ओर से जब्‍त की गई यह संपत्ति नेशनल हेराल्‍ड और एसोसिएटेड जर्नल्‍स लिमिटेड से संबंधित है.

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक हरियाणा के पंचकूला के सेक्‍टर 6 के प्‍लॉट नंबर सी-17 को जब्‍त किया गया है. ईडी के मुताबिक, हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा एसोसिएटेड जर्नल्‍स लिमिटेड को यह संपत्ति आवंटित की गई थी. नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने साल 2018 के दिसंबर महीने में इस प्रॉपर्टी को अटैच किया था. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी सरकार के समय हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष थे जबकि आरोपी मोती लाल वोरा चेयरमैन थे.

नेशनल हेराल्ड मामले में पंचकूला की कोर्ट में एजेएल प्लॉट अलॉटमेंट के संबंध में अगली सुनवाई गुरुवार को होगी. प्लॉट आवंटन के इस मामले में पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट की स्क्रूटनी पूरी की जा चुकी है. भूपेंद्र हुड्डा और मोती लाल वोरा के खिलाफ एक दिसंबर को चार्जशीट भी दाखिल की गई थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन