Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘जी न्यूज’ के रिपोर्टर ने हटाया ‘फर्स्ट इंडिया’ का माइक! देखें तस्वीरें

पहले खबर ब्रेक करने और एक्सक्लुसिव इंटरव्यू लेने का जुनून पत्रकारों पर किस तरह हावी है इसकी एक बानगी बीते दिनों राजस्थान के अजमेर में देखने को मिली। यहां जी न्यूज के रिपोर्टर ने हाथ से झटका देकर ‘फर्स्ट इंडिया’ का माइक हटा दिया। यह सब देख वहां मौजूद मंत्री, सरकारी अधिकारी और अन्य मीडियाकर्मी दंग रह गए।

राजस्थान में पिछले दिनों दसवीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। अजमेर के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कार्यालय में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद डोटासरा ने परिणामों की घोषणा की। इसके बाद सभी रिपोर्टर मंत्रीजी की बाइट लेने पास आ गए।

जी न्यूज के रिपोर्टर मनवीर सिंह चूंडावत ने अपना माइक मंत्रीजी के सामने किया तो पास ही खड़े फर्स्ट इंडिया न्यूज रिपोर्टर भूपेंद्र सिंह विश्नोई ने भी माइक आगे बढ़ा दिया। यह बात मनवीर को नागवार हुई और उसने हाथ से झटका देकर अन्य माइक हटा दिए। ऐसा दो बार करने पर भूपेंद्र ने बिना कोई विरोध किए माइक हटा लिए और मनवीर के बाइट लेने के बाद बाइट ली।

यह सारा घटनाक्रम देखने के बाद मनवीर की हरकत को लेकर काफी चर्चा हुई।

देखें तस्वीरें-

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन