Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

1stइंडिया न्यूज चैनल के हेड जगदीश चंद्र लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

दिल्ली के होटल ललित में BCS रत्न अवॉर्ड समारोह में 1st इंडिया न्यूज चैनल के चैनल हेड जगदीश चंद्र को पत्रकारिता में विशेष योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

कल गुरुवार को दिल्ली में BCS रत्न अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया. होटल ललित में आयोजित अवॉर्ड समारोह के 10वें संस्करण में कई हस्तियों को सम्मानित किया गया. इस दौरान 1st इंडिया के चैनल हेड जगदीश चंद्र को पत्रकारिता में विशेष योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने जगदीश चंद्र को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया.

जगदीश चंद्र को लगातार 10 वर्षों तक मीडिया में शीर्ष पदों पर रहकर विशेष योगदान करने के लिए अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया. उल्लेखनीय है कि जगदीश चंद्र लगातार 9 वर्षों तक ETV news network और बाद में ज़ी न्यूज़ के रीजनल चैनल्स के CEO रहे. कार्यक्रम में कई दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की. इनमें वरिष्ठ पत्रकार और केबल इंडस्ट्री से जुड़ी नामी हस्तियां शामिल हैं. समारोह में कई अन्य चैनल्स को भी सम्मानित किया गया.

BCS रत्न अवॉर्ड समारोह में पत्रकार अंजना ओम कश्यप, रोहित सरदाना, सुधीर चौधरी, अर्नब गोस्वामी, BECIL के निदेशक दीपक रंजन गोगोई को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके अलावा समारोह में अरविंद जोशी, सुभाषीश मजूमदार, विवेक खन्ना, नेहा पंत, प्रिया मुखर्जी, कनक सिंह राणा, कशिश भनोट, वीर प्रताप, राहुल शर्मा, गुरप्रीत सिंह, सिद्धार्थ कपूर, सुमित शर्मा, नितिन जीत सिंह, प्रतीक कुमार, प्रिया, सेवा सिंह, सुरेश कुमार, साजी मैथ्यू को मीडिया के क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन