Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज18 राजस्थान के रिपोर्टरों पर गिर सकती है गाज

न्‍यूज 18 राजस्‍थान के जयपुर मुख्‍यालय में इन दिनों चहल-पहल तेज है। विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के बाद प्रबंधन अब इस बात पर गंभीरता से विचार कर रहा है कि यहां जरुरत से ज्‍यादा रिपोर्टर्स को कहां ट्रांसफर किया जाए अथवा उन्‍हें बाहर का रास्‍ता दिखाया जाए। न्‍यूज 18 प्रबंधन जल्‍दी ही जरुरत से ज्‍यादा रिपोर्टर्स के भाग्‍य का फैसला करेगा।

न्‍यूज 18 राजस्‍थान के जयपुर मुख्‍यालय में अन्‍य राज्‍यों के मुख्‍यालयों की तुलना में रिपोर्टर्स अधिक हैं। विधानसभा चुनाव एवं इसके पश्‍चात लोकसभा चुनाव की वजह से वाकई रिपोर्टर्स की आवश्‍यकता भी अधिक थी। लेकिन अब दोनों अहम चुनाव निपट जाने के बाद इन रिपोर्टर्स के पास ज्यादा काम नहीं बचा है। इसी तरह, जयपुर ऑफिस में असाइनमेंट एवं डेस्‍क पर भी मीडिया कर्मी अन्‍य मुख्‍यालयों की तुलना में अधिक हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रबंधन दो तरह से इस संख्‍या को कम करने की सोच रहा है। जिन मुख्‍यालयों में स्‍टॉक कम है वहां कुछ को यहां से ट्रांसफर किया जाएगा और कुछ को हैदराबाद मुख्‍यालय को भेजा जाएगा। कार्य प्रदर्शन में कमजोर उतरने वाले कुछ मीडिया कर्मियों को संस्‍थान से बॉय बॉय भी किया जा सकता है।

बता दें कि इससे पहले भी न्‍यूज 18 राजस्‍थान के जयपुर ब्‍यूरो से कुछ तबादले किए गए थे लेकिन विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव के चलते ये तबादले रुक गए थे। अब प्रबंधन सबसे पहले ऐसे कर्मियों को जयपुर से बाहर भेज सकता है जिनका तबादला पहले हो चुका था और रोक दिया गया था। राज्‍य में इस साल के अंत में पंचायत एवं स्‍थानीय निकायों के चुनाव होंगे लेकिन प्रबंधन मानता है कि उस समय लोकसभा एवं विधानसभा की तरह बड़ी फौज की जरुरत नहीं है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन